साप्ताहिक समीक्षा-चना
18-Aug-2025 08:00 PM
लिवाली कमजोर पड़ने से चना की कीमतों में गिरावट
नई दिल्ली। बीते सप्ताह चना बाजार में मंदी का माहौल देखने को मिला। बउच्च भावों पर ग्राहकी का समर्थन न मिलने और दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त रहने के कारण चना की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। दाल व बेसन की मांग सीमित बनी हुई है, जिससे चना की खरीदारी में तेजी नहीं आ रही है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव देखने को मिला है। निर्यातकों ने भाव घटाकर ऑस्ट्रेलिया और तंजानिया से चना के सस्ते ऑफर पेश किए हैं। इसके चलते आयातित चना की कीमतों में भी गिरावट आई है। गत सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चना के भाव में 20 से 25 डॉलर प्रति टन की कमी दर्ज की गई। यदि मांग में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में चना की कीमतें और नरम हो सकती हैं। दाल मिलर्स की लिवाली शांत बनी रहने से दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 6225/6250 रुपए व राजस्थान लाइन 6275/6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से आयातित चना की कीमतों में गत साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी।और इस नरमी के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 6150/6175 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 6225/6250 रुपए व मुंद्रा 6050/6075 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
राजस्थान
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों मांग सुस्त पड़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल तेजी मंदी दर्ज की गयी और इस तेजी मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5300/5800 रुपए जयपुर 6350 रुपए बीकानेर 5800/6000 रुपए किशनगढ़ 5700/5730 रुपए व कोटा 5300/5700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
बढे भावो पर बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5800/6550 रुपए लातूर 6100/6200 रुपए अकोला 6400 रुपए नागपुर 6400/6425 रुपए व अहमदनगर 5950/6150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
लिवाली कमजोर पड़ने से गत साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5800/6000 रुपए गंजबासोदा 5500/6000 रुपए सागर 5400/5900 रुपए कटनी 62०0/6300 रुपए व इंदौर 6200/6350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से कानपुर चना की कीमतों में गत साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहंत 6325/6350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। जबकि रायपुर चना की कीमतों में गत कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भावो में स्थिरता बनी रही।
चना दाल
चना की गिरावट के असर मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/100 रुपए क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 7325/7700 रुपए भाटापरा 7500/7650 रुपए कटनी 7600 रुपए,गुलबर्गा 7600/7800 रुपए जलगांव 7700/8100 रुपए इंदौर 7700 रुपए जयपुर 7350 रुपए व कानपुर 7200/7250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
