साप्ताहिक समीक्षा-चना
27-Sep-2025 08:45 PM

चना की कीमतों में लगातार गिरावट, त्यौहारी सीजन में भी मांग कमजोर
नई दिल्ली। चना की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बाजार में मांग कमजोर बनी हुई है और ग्राहकी की कमी के चलते कीमतों पर दबाव बना हुआ है। त्योहारी सीजन की शुरुआत के बावजूद चना की खपत में खास तेजी नहीं देखी जा रही है, जिससे व्यापारियों में निराशा का माहौल है। इसके साथ ही, ऑस्ट्रेलिया से सस्ते दामों पर चना के फॉरवर्ड सौदे घरेलू बाजार पर और दबाव बना रहे हैं। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि तब तक मांग में मजबूती नहीं आएगी, कीमतों में उछाल की उम्मीद कम है। साथ ही, घरेलू स्टॉक की अच्छी उपलब्धता भी कीमतों को नीचे बनाए रख रही है। मांग सुस्त बनी रहने से दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 5650/5675 रुपए व राजस्थान लाइन 5700/5725 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली का दबाव बना रहने व लिवाली शांत पड़नेआयातित चना की कीमतों में इस साप्ताह 250/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। और इस गिरावट के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5300 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 5475/5500 रुपए व मुंद्रा 5350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
राजस्थान
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की कमजोर मांग के चलते इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में इस साप्ताह 100/250 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4900/5275 रुपए जयपुर 5750 रुपए बीकानेर 5300/5500 रुपए किशनगढ़ 5200/5300 रुपए व कोटा 4700/5150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
बढे भावो पर बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 200/400 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5900/6100 रुपए लातूर 5000/5350 रुपए अकोला 5700 रुपए नागपुर 5700 रुपए व अहमदनगर 5300/5500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
लिवाली कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5200/5300 रुपए गंजबासोदा 5300/5600 रुपए सागर 5000/5400 रुपए कटनी 5700/5775 रुपए व इंदौर 5600/5800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से कानपुर चना की कीमतों में गत साप्ताह 275 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत 5675 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर चना की कीमतों इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 5550/5750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
चना दाल
चना की गिरावट के असर मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 150/250 रुपए क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6650/7050 रुपए भाटापरा 6900 रुपए कटनी 7250 रुपए,गुलबर्गा 7500/7700 रुपए जलगांव 6850 रुपए इंदौर 7100 रुपए जयपुर 6450 रुपए व कानपुर 6550/6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।