साप्ताहिक समीक्षा-चना
04-Oct-2025 08:14 PM
चना की कीमतों में तेजी, त्योहारी मांग और लिवाली से बाजार को मिला समर्थन
नई दिल्ली। घटे भावो पर बिकवाली शांत पड़ने व मांग मजबूत बनी रहने से चना की कीमतों में इस साप्ताह बढ़त देखी गयी। त्यौहारी मांग निकलने से चना में दाल मिलर्स व बेसन निर्माताओं की लिवाली बढ़ी। जिससे बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला। आने वाले दिनों में यदि यह मांग बनी रही तो कीमतों में और तेजी देखी जा सकती है। दाल मिलर्स की लिवाली बढ़ने से दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 125 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 5800/5825 रुपए व राजस्थान लाइन 5850/5875 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग में सुधार होने से आयातित चना की कीमतों में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। और इस बढ़ोतरी के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5450/5475 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 5675/5700 रुपए व मुंद्रा 5550 रुपए प्रति क्विंटल हों गयी।
राजस्थान
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की मांग बढ़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4900/5350 रुपए जयपुर 5925 रुपए बीकानेर 5400/5600 रुपए किशनगढ़ 5300/5500 रुपए व कोटा 4700/5250 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
उत्पादक मंडियों में आवक सिमित बनी रहने व बिकवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5900/6050 रुपए लातूर 5000/5500 रुपए अकोला 5850/5875 रुपए नागपुर 5875/5900 रुपए व अहमदनगर 5400/5600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
मांग में सुधार होने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5250/5540 रुपए गंजबासोदा 5200/5600 रुपए सागर 5200/5500 रुपए कटनी 5800/5850 रुपए व इंदौर 5750/5850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व मांग बेहतर बनी रहने से कानपुर चना की कीमतों में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत 5900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार रायपुर चना की कीमतों इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहंत में 5550/5800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
चना दाल
चना की तेजी के समर्थन मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 100/200 रुपए क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6750/7150 रुपए भाटापरा 6800/6900 रुपए कटनी 7225 रुपए,गुलबर्गा 7300/7400 रुपए जलगांव 6900/7550 रुपए इंदौर 6750/6800 रुपए जयपुर 6600 रुपए व कानपुर 6650/6700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
