साप्ताहिक समीक्षा-चना

15-Nov-2025 07:42 PM

कमजोर मांग से चना की कीमतों पर दबाव

नई दिल्ली। चालू सप्ताह के दौरान भी चना बाजार में मंदी का रुख कायम है। ग्राहकी का  अभाव और दाल मिलर्स की सुस्त लिवाली के चलते चना के भाव में लगातार दबाव देखा जा रहा है।पोर्ट पर आयातित चना की उपलब्धता बढ़ने से बाजार में घबराहटपूर्ण बिकवाली का माहौल बना है, जिसके परिणामस्वरूप स्थानीय मंडियों में भी कीमतें कमजोर बनी हुई हैं। इस बीच, चना दाल और बेसन की मांग सामान्य से कम रहने के कारण कीमतों में सुधार की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है। कारोबारियों का मानना है कि यदि मांग में तेजी नहीं आती या मिलर्स की खरीद में सुधार नहीं होता, तो बाजार में कमजोरी का रुख आगे भी जारी रह सकता है। दाल मिलर्स की लिवाली सिमित बनी रहने से  दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और इस नरमी  के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 5775/5800 रुपए व राजस्थान लाइन 5875/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
पोर्ट 
मांग सुस्त पड़ने से आयातित चना की कीमतों में इस साप्ताह 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट  देखी  गयी। और इस गिरावट  के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5400 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 5650 रुपए व मुंद्रा 5550 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी। 
राजस्थान   
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से  इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल तेजी मंदी दर्ज की गयी और इस  तेजी मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4900/5300 रुपए जयपुर 5775 रुपए बीकानेर 5300/5350 रुपए किशनगढ़ 4800/5350 रुपए व कोटा 4800/5250 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।  
महाराष्ट्र 
बढे भावो पर बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5600/6000 रुपए लातूर 5500/5600 रुपए अकोला 5800 रुपए नागपुर 5900/5925 रुपए व अहमदनगर 5700/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मध्य प्रदेश
लिवाली सुस्त पड़ने से  इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5100/5350 रुपए गंजबासोदा 5200/5600 रुपए सागर 5300/5500 रुपए कटनी 5650/5700 रुपए व इंदौर 5650/5750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
मांग सुस्त बनी रहने से  कानपुर चना की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत 5825/5850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर चना की कीमतों इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की  मंदी के साथ 5650/5850 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
चना दाल    
ग्राहकी सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 100/150 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6700/6975 रुपए भाटापरा 7000/7200 रुपए कटनी 7200 रुपए,गुलबर्गा 7000/7200 रुपए जलगांव 7000/7550 रुपए इंदौर 7000 रुपए जयपुर 6600 रुपए व कानपुर 6800/6850 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।