साप्ताहिक समीक्षा-चना

24-Aug-2024 06:46 PM

लिवाली बनी रहने से चना की कीमतों में मजबूती    

नई दिल्ली। दाल मिलर्स व बेसन निर्माताओं की मांग मजबुत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना की कीमतों में तेजी का रुख रहा। चना की उपलब्धता  कमजोर पड़ने से बाजार में चना की आपूर्ति कमजोर बनी हुई है।त्यौहारी सीजन को देखते हुए चना में मांग मजबूत बनी हुई है जिससे चना की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिल रहा है। दाल मिलर्स की लिवाली बेहतर बनी रहने से इस साप्ताह दिल्ली चना की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 7875/7900 रुपए व राजस्थान लाइन 7950/8000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 

पोर्ट 

देसी चना की तेजी के सपोर्ट व लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह मुंबई तंज़ानिया चना की कीमतों 50 रुपए व ऑस्ट्रेलिया चना में 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस इस सुधार के साथ भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 7400 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 7800 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। 

राजस्थान 

दाल मिलर्स व बेसन निर्माताओं की  मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार  देखा गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 6200/7300 रुपए जयपुर 8000/8050 रुपए बीकानेर 7350/7400 रुपए किशनगढ़ 7000/7350 रुपए व कोटा 5800/7300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

महाराष्ट्र 

बिकवाली शांत बनी रहने व मजबूत मांग के चलते चालू  साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी  के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 6200/7900 रुपए अकोला 7800/7850 रुपए नागपुर 7850/7900 रुपए उदगीर 6500/7400 रुपए व अहमदनगर 7300/7500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  

मध्य प्रदेश

लिवाली बेहतर बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 7400/7600 रुपए बीना 7300/7500 रुपए गंजबासोदा 7100/7400 रुपए कटनी 7800/7850 रुपए व इंदौर 7800/8000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 

कर्नाटक 

लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक चना की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में  गुलबर्गा 7900/8100 रुपए बीदर 6240/7461 रुपए गदग 5712/7607 रुपए व हुबली 6568/7726 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 

अन्य 

चौतरफा तेजी के सपोर्ट व लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह रायपुर चना में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में 7700/7850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर चना में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहांत में 7950 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 

चना दाल  

चना की तेजी के सपोर्ट से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी   के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 9175/9575 रुपए भाटापरा 9300/9500 रुपए कटनी 9300 रुपए,गुलबर्गा 9300/9500 रुपए जलगांव 9350 रुपए इंदौर 9400/9600 रुपए जयपुर 9150/9250 रुपए व कानपुर 8900/9000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।