साप्ताहिक समीक्षा-चना
10-Jan-2026 08:44 PM
लिवाली बनी रहने चना की कीमतों बढ़त
नई दिल्ली। घटे हुए भावों पर बिकवाली का दबाव शांत बने रहने तथा दाल मिलर्स की सक्रियता में लगातार बढ़ोतरी के चलते चालू साप्ताह के दौरान चना बाजार में तेजी का रुख बना रहा। कमजोर कीमतों पर स्टाकिस्टों द्वारा माल निकालने में रुचि कम दिखाई दी, जिससे बाजार में आवक सीमित रही। दूसरी ओर, दाल मिलर्स द्वारा उत्पादन आवश्यकताओं को देखते हुए की जा रही नियमित और सक्रिय खरीद ने मांग को मजबूत बनाए रखा, जिसके परिणामस्वरूप चना की कीमतों को निरंतर समर्थन मिलता रहा। उत्पादक मंडियों में भी चना की उपलब्धता फिलहाल सीमित बनी हुई है। नयी फसल आने में अभी समय शेष है जिससे आपूर्ति का दबाव नहीं बन पा रहा है। मंडियों में मांग और आपूर्ति के इस असंतुलन के चलते खरीददारों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ी है, जिसका सीधा असर भावों पर पड़ा है और कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है।वहीं, पोर्ट पर आयातित चना की उपलब्धता भी सीमित बनी हुई है। आयातित माल की कम आवक के कारण आयातकों की ओर से बिकवाली कमजोर बनी हुई है। इससे घरेलू बाजार में सप्लाई टाइट स्थिति बनी हुई है और मिलर्स व व्यापारियों की निर्भरता घरेलू चना पर बढ़ गई है। आयात से अपेक्षित राहत न मिलने के कारण चना की बढ़ती कीमतों को अतिरिक्त समर्थन मिल रहा है। दाल मिलर्स की सक्रियता बढ़ने से दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 100/125 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 5750/5775 रुपए व राजस्थान लाइन 5825/5850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बनी रहने से इस साप्ताह आयातित चना में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी। और इस तेजी तेजी के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5500 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 5600/5625 रुपए व मुंद्रा 5525 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
राजस्थान
लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 75/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4600/5250 रुपए जयपुर 5850 रुपए बीकानेर 5350/5400 रुपए किशनगढ़ 5300/5400 रुपए व कोटा 4800/5300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5300/5900 रुपए लातूर 5450/5475 रुपए अकोला 5800/5825 रुपए नागपुर 5850 रुपए व अहमदनगर 5200/5400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
मांग बेहतर बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल दर्ज किया गया और इस उछाल के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5300/5500 रुपए गंजबासोदा 5000/5700 रुपए सागर 5200/5600 रुपए कटनी 5725/5775 रुपए व इंदौर 5750/6000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान कानपुर चना की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में 5825/5850 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार रायपुर चना में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज की गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में 5700/5900 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
चना दाल
लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 100/150 रुपए क्विंटल की बढ़त दर्ज की गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6650/7000 रुपए भाटापरा 6850/6950 रुपए कटनी 7100 रुपए,गुलबर्गा 6600/6800 रुपए जलगांव 7000/7450 रुपए इंदौर 6800 रुपए जयपुर 6575 रुपए व कानपुर 6450/6500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
