साप्ताहिक समीक्षा-चना

02-Sep-2024 05:48 PM

बढे भावो पर चना में लिवाल कमजोर     

नई दिल्ली। बढे भावो पर मुनाफावसूली बिक्री बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से गत साप्ताह चना की कीमतों में कुछ गिरावट देखी गयी। लेकिन सप्ताहांत में पूछ परख बढ़ी जिससे कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। चना दाल में मांग सिमित बनी हुई है जिस कारण कीमतों में घट बढ़ देखी जा रही। दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह दिल्ली चना की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 7775/7800 रुपए व राजस्थान लाइन 7875/7900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

पोर्ट 

देसी चना की  मंदी के असर से गत  साप्ताह मुंबई तंज़ानिया चना की कीमतों 100 रुपए व ऑस्ट्रेलिया चना में 100 रुपए प्रति क्विंटल की  मंदी देखी गयी और इस इस  मंदी के साथ भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 7300 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। 

राजस्थान 

दाल मिलर्स व बेसन निर्माताओं की  मांग बनी रहने गत साप्ताह के दौरान राजस्थान चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार  देखा गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 6400/7300 रुपए जयपुर 8000/8050 रुपए बीकानेर 7400/7450 रुपए किशनगढ़ 7000/7400 रुपए व कोटा 6000/7225 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

महाराष्ट्र 

बिकवाली शांत बनी रहने व मजबूत मांग के चलते गत  साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी  के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 6500/8000 रुपए अकोला 7775/7800 रुपए नागपुर 7900 रुपए उदगीर 6500/7200 रुपए व अहमदनगर 7300/7500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  

मध्य प्रदेश

लिवाली बेहतर बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 7400/7600 रुपए बीना 7300/7500 रुपए गंजबासोदा 7100/7400 रुपए कटनी 7800/7850 रुपए व इंदौर 7500/7700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 

कर्नाटक 

लिवाली सुस्त पड़ने से गत साप्ताह के दौरान कर्नाटक चना की कीमतों में कोई 100 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और भाव सप्ताहांत में  गुलबर्गा 7700/7900 रुपए बीदर 7039/7419 रुपए गदग 6212/7509 रुपए व हुबली 6323/7866 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी। 

अन्य 

लिवाली कमजोर पड़ने से गत साप्ताह रायपुर चना 50 रुपए प्रति क्विंटल की घटत के साथ भाव सप्ताहांत में 7700/7800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर चना में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 7850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

चना दाल    

गत  साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 9200/9600 रुपए भाटापरा 9400/9550 रुपए कटनी 9400 रुपए,गुलबर्गा 9400/9500 रुपए जलगांव 9400 रुपए इंदौर 9400/9600 रुपए जयपुर 9150 रुपए व कानपुर 9000/9050 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।