साप्ताहिक समीक्षा-चना
06-Jun-2026 08:41 PM
चना बाजार में गिरावट, ऊंचे भावों पर मांग कमजोर
नई दिल्ली। ऊंचे भावों पर बढ़ी बिकवाली और कमजोर मांग के कारण चालू सप्ताह के दौरान चना बाजार में नरमी का माहौल बना रहा। चना दाल और बेसन की मांग सुस्त रहने से दाल मिलों की खरीदारी लगभग ठप रही, जिसके चलते चना की कीमतों पर लगातार दबाव देखा गया। गत साप्ताह में आई तेजी के बाद खरीदार फिलहाल ऊंचे भावों पर खरीदारी से बच रहे हैं। वहीं स्टॉकिस्टों की सक्रियता भी सीमित बनी हुई है, जिससे बाजार को पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पा रहा है। मांग में अपेक्षित सुधार न होने के कारण प्रमुख मंडियों में चना के भाव कमजोर बने हुए हैं। हालांकि उत्पादक क्षेत्रों की मंडियों में आवक सामान्य से कम बनी हुई है, जिससे कीमतों में बड़ी गिरावट की संभावना फिलहाल कम दिखाई दे रही है। सीमित आवक बाजार को निचले स्तरों पर सहारा दे रही है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार से चना के लिए सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में फसल वर्ष 2026-27 के दौरान चना उत्पादन में लगभग 35 प्रतिशत गिरावट आने का अनुमान है, जिससे कुल उत्पादन घटकर करीब 11 लाख टन रह सकता है। वर्षा की कमी के कारण वहां चना का रकबा भी लगभग 35 प्रतिशत घटकर 7.32 लाख हेक्टेयर रहने की संभावना जताई जा रही है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ऑस्ट्रेलिया में उत्पादन घटने का अनुमान सही साबित होता है तो वैश्विक बाजार में चना की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है, जिससे अंतरराष्ट्रीय कीमतों को समर्थन मिलेगा। इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ सकता है। वहीं घरेलू स्तर पर मानसून की शुरुआत के बाद चना दाल और बेसन की मांग में धीरे-धीरे सुधार आने की उम्मीद है। मांग बढ़ने की स्थिति में चना के भावों को अतिरिक्त समर्थन मिल सकता है। ऐसे में निकट अवधि में बाजार दबाव में रह सकता है, लेकिन मध्यम अवधि में चना बाजार की धारणा मजबूत बनी रहने की संभावना जताई जा रही है। दाल मिलों की मांग कमजोर पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गई और सप्ताहांत में मध्य प्रदेश लाइन चना के भाव 5900/5925 रुपए तथा राजस्थान लाइन के भाव 5925/5975 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली सुस्त बनी रहने से इस साप्ताह आयातित चना में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5850 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 66050 रुपए व मुंद्रा 5925 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
राजस्थान
दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 75/150 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4800/5550 रुपए जयपुर 5950 रुपए बीकानेर 5400/5650 रुपए किशनगढ़ 5400/5480 रुपए व कोटा 5200/5550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5400/6300 रुपए लातूर 6000/6300 रुपए अकोला 6075 रुपए नागपुर 6050 रुपए व अहमदनगर 5500/5700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
ग्राहकी शांत बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5700/5850 रुपए गंजबासोदा 5400/5700 रुपए सागर 5500/5700 रुपए कटनी 5900/5950 रुपए व इंदौर 6050/6150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कानपुर चना की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 6000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार रायपुर चना भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी के साथ सप्ताहंत में भाव 6050/6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
चना दाल
ग्राहकी का अभाव बना रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 100/150 रुपए क्विंटल का मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6950/7250 रुपए भाटापरा 7200/7300 रुपए कटनी 7250 रुपए,गुलबर्गा 7200/7300 रुपए जलगांव 7150/7950 रुपए जयपुर 6800 रुपए व कानपुर 6700/6800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
