साप्ताहिक समीक्षा-चना
13-Jun-2026 08:22 PM
कमजोर मांग और बढ़ी बिकवाली से चना में नरमी
नई दिल्ली। चालू सप्ताह के दौरान चना बाजार में नरमी का रुख बना रहा। बढ़ी हुई बिकवाली और चना दाल एवं बेसन की कमजोर मांग के कारण दाल मिलों की खरीदारी लगभग ठप रही, जिससे चना की कीमतों पर लगातार दबाव देखने को मिला। पिछले सप्ताह आई तेजी के बाद खरीदार ऊंचे भावों पर खरीदारी से बचते रहे, जबकि स्टॉकिस्टों की सक्रियता भी सीमित बनी रही। मांग में अपेक्षित सुधार नहीं होने से प्रमुख मंडियों में चना के भाव कमजोर बने रहे। हालांकि सप्ताहांत में कुछ पूछताछ बढ़ने से बाजार में हल्का सुधार देखने को मिला, जिससे गिरावट की रफ्तार थमी। उत्पादक राज्यों की मंडियों में चना की आवक सामान्य से कम बनी हुई है, जिसके कारण बाजार में बड़ी गिरावट की संभावना फिलहाल सीमित नजर आ रही है। कम आवक निचले स्तरों पर कीमतों को समर्थन प्रदान कर रही है और बाजार में संतुलन बनाए हुए है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून की शुरुआत के बाद चना दाल और बेसन की मांग में धीरे-धीरे सुधार आ सकता है। यदि उपभोक्ता मांग बढ़ती है तो चना की कीमतों को अतिरिक्त समर्थन मिलने की संभावना रहेगी। ऐसे में निकट अवधि में बाजार दबाव में रह सकता है, लेकिन मध्यम अवधि में चना बाजार की धारणा मजबूत बनी रहने के संकेत मिल रहे हैं। कमजोर मांग के चलते चालू सप्ताह में दिल्ली चना के भाव 75 रुपये प्रति क्विंटल घट गए। सप्ताहांत में मध्य प्रदेश लाइन चना के भाव 5,875/5,900 रुपये प्रति क्विंटल तथा राजस्थान लाइन चना के भाव 5,950/5,960 रुपये प्रति क्विंटल रह गए ।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली सुस्त बनी रहने से इस साप्ताह आयातित चना में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5850 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 6050 रुपए व मुंद्रा 5925 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
राजस्थान
दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4800/5550 रुपए जयपुर 5900 रुपए बीकानेर 5300/5500 रुपए किशनगढ़ 5400/5500 रुपए व कोटा 5200/5500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5400/6200 रुपए लातूर 5850/6000 रुपए अकोला 6075 रुपए नागपुर 6050/6075 रुपए व अहमदनगर 5500/5700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
ग्राहकी शांत बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5700/5850 रुपए गंजबासोदा 5400/5700 रुपए सागर 5500/5700 रुपए कटनी 5900/5950 रुपए व इंदौर 6000/6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कानपुर चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 5950 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार रायपुर चना भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी के साथ सप्ताहंत में भाव 6000/6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
चना दाल
ग्राहकी का अभाव बना रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 25/50 रुपए क्विंटल का नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6900/7200 रुपए भाटापरा 7100/7200 रुपए कटनी 7200 रुपए,गुलबर्गा 7100/7300 रुपए जलगांव 7150/7950 रुपए जयपुर 6700 रुपए व कानपुर 6700/6800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
