साप्ताहिक समीक्षा - उड़द

13-Jun-2026 08:34 PM

घटे भावों पर बढ़ी लिवाली से उड़द की कीमतों में सुधार

चेन्नई। चालू सप्ताह के दौरान उड़द बाजार में मजबूती का माहौल देखने को मिला। पिछले दिनों की गिरावट के बाद निचले भावों पर खरीदारों की सक्रियता बढ़ने तथा बिकवाली कमजोर पड़ने से कीमतों में सुधार दर्ज किया गया।आयातकों के पास ऊंचे दामों पर खरीदा गया स्टॉक मौजूद है, जिसके कारण मौजूदा भावों पर बिकवाली का दबाव सीमित बना हुआ है। वर्तमान बाजार भाव और आयात लागत के बीच डिस्पैरिटी बने रहने से आयातक आक्रामक बिक्री से बच रहे हैं, जिससे बाजार को समर्थन मिल रहा है। जानकारों का कहना है कि इस स्थिति में उड़द के मौजूदा भावों में आगे भी सीमित सुधार की संभावना बनी हुई है। हालांकि मांग का स्तर अभी मजबूत नहीं है, इसलिए बाजार में एकतरफा बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं की जा रही है। घरेलू बाजार में दाल मिलों की खरीदारी जरूरत आधारित बनी हुई है। उड़द दाल की मांग सामान्य रहने के कारण मिलर्स की लिवाली सीमित है, जिससे बाजार को व्यापक समर्थन नहीं मिल पा रहा है। बावजूद इसके, निचले स्तरों पर बिकवाली कमजोर रहने से कीमतों में स्थिरता और हल्की मजबूती का रुख बना हुआ है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार निकट अवधि में उड़द बाजार सीमित दायरे में मजबूती के साथ कारोबार कर सकता है। मांग में उल्लेखनीय सुधार होने पर ही बाजार में तेज़ी की गति बढ़ने की संभावना बनेगी। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बेहतर होने से इस साप्ताह चेन्नई उड़द की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव एफएक्यू 7900 रुपए व एसक्यू 8625 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व निर्यात मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 10 डॉलर और एसक्यू में भी 10 डॉलर प्रति टन की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 830 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 910 डॉलर प्रति टन रह  गयी।
दिल्ली
पोर्ट की तेजी समर्थन व मांग बढ़ने से इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 125 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। और इस बढ़ोतरी  के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 8300 रुपए और एसक्यू 8925 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
मध्य प्रदेश
मांग में सुधर होने से चालू सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में  जबलपुर में 5000/8000 रुपए,करेली 4600/7780 रुपए दमोह 7100/7900 रुपए और इंदौर में 6500/8500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
महाराष्ट्र
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी  रहने से इस साप्ताह महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहंत में भाव अकोला में 8250 रुपए, लातूर में 4000/7200 रुपए, जलगांव 7300/8300 रुपए बार्शी 5000/7५00 रुपए व अहमदनगर 4500/7500 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।
अन्य 
मांग बढ़ने से कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी  दर्ज की गयी और इस तेजी  के साथ भाव सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 8350 रुपए व विजयवाड़ा में 8350 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार  राजस्थान उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और भाव सप्ताहंत में जयपुर 7400/8400 रुपए व कोटा 5500/7800 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
उड़द दाल
मांग सिमित बनी रहने से इस साप्ताह उड़द दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 9750/11200 रुपए, भाटापारा 9600/10600 रुपए, जलगांव में 8900/11100 रुपए, मेरठ 8900/9800 रुपए और इंदौर  9800/13500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।