साप्ताहिक -समीक्षा-चना

16-Sep-2024 05:26 PM

ग्राहकी का अभाव बना रहने से चना में लिवाल कमजोर       

नई दिल्ली। बढे भावो पर लिवाली शांत बनी रहने से गत साप्ताह चना की कीमतों में गिरावट का रुखा रहा। चना दाल व बेसन में मांग सुस्त बनी रहने से चना में दाल मिलर्स की लिवाली सिमित बनी हुई है जिस कारण चना की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा। दिल्ली लारेन्स रोड पर हल्के पतले माल की आवक हो रही है सूखे व बेस्ट माल की उपलब्धता कमजोर बनी हुई है। दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी रहने से  गत  साप्ताह दिल्ली चना की कीमतों में 200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 7650/7675 रुपए व राजस्थान लाइन 7700/7775 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 

पोर्ट 

देसी चना की गिरावट के असर व आयातकों की बिकवाली बढ़ने से गत  साप्ताह मुंबई तंज़ानिया चना की कीमतों 200 रुपए व ऑस्ट्रेलिया चना में 100 रुपए प्रति क्विंटल की  गिरावट देखी गयी और इस इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 7200 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 77550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

राजस्थान 

बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से गत साप्ताह के दौरान राजस्थान चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा  देखा गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 6500/7400 रुपए जयपुर 7900/7925 रुपए बीकानेर 7400/7450 रुपए किशनगढ़ 7000/7200 रुपए व कोटा 6000/7200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

महाराष्ट्र 

बिकवाली बढ़ने व कमजोर मांग के चलते गत साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट  दर्ज की गयी और इस गिरावट  के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 6500/8000 रुपए अकोला 7675/7750 रुपए नागपुर 7700/7750 रुपए उदगीर 6500/7000 रुपए व अहमदनगर 7500/7700 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।  

मध्य प्रदेश

ग्राहकी का अभाव बना रहने से गत साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 200/250 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे  के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 7200/7350 रुपए गंजबासोदा 7200/7400 रुपए कटनी 7600/7700 रुपए व इंदौर 7450/7650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

कर्नाटक 

दाल मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान कर्नाटक चना की कीमतों में  100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में  गुलबर्गा 7500/7800 रुपए बीदर 6165/7602 रुपए गदग 7254/7666 रुपए व हुबली 6486/7886 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

अन्य 

चौतरफा गिरावट के असर व मांग कमजोर बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान रायपुर चना 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ सप्ताहांत में 7500/7650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर चना में भी इस साप्ताह 225 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

चना दाल    

ग्राहकी सुस्त बनी रहने से चालू  साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 75/150  रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 9100/9475 रुपए भाटापरा 9250/9450 रुपए कटनी 9300 रुपए,गुलबर्गा 9300/9400 रुपए जलगांव 9300 रुपए इंदौर 9100/9200 रुपए जयपुर 9050 रुपए व कानपुर 8800/8900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।