साप्ताहिक समीक्षा-चना

23-Nov-2024 07:51 PM

बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चना की कीमतों में बढ़त       
     
नई दिल्ली। घटे भावो पर बिकवाली शांत पड़ने व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान चना की कीमतों में तेजी का रुख रहा। ऑस्ट्रलिया से बड़ी मात्रा में हो रहे है चना के निर्यात सौदे परन्तु कंटेनर/वेसल की कमी के कारण निर्यात उस अनुपात में नहीं हो पाया जिस अनुपात में होना था। लोजिस्टिक के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया में लेबर की कमी भी देखी जा रही है। 1-2 वेसल को छोड़ ऑस्ट्रलिया से कोई बड़ी वेसल भारतीय पोर्ट पर अब तक नहीं पहुंची। निर्यातको की बिकवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह ऑस्ट्रेलिया चना में 30/40 डॉलर प्रति टन की बढ़त के साथ  भाव रेडी 740 डॉलर दिसंबर शिपमेंट 700 डॉलर व जनवरी शिपमेंट 685 डॉलर प्रति टन हो गयी। दाल मिलर्स की सक्रियता बढ़ने से दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 6850/6875 रुपए व राजस्थान लाइन 6950/6975 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
पोर्ट 
लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मुंबई तंज़ानिया चना की कीमतों 150 रुपए व ऑस्ट्रेलिया चना में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 6300/6350 रुपए व ऑस्ट्रेलिया पुराना 6600 रुपए नया 6950 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। 
राजस्थान 
बिकवाली कमजोर पड़ने  व लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 100/225 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5700/6500 रुपए जयपुर 6925/7025 रुपए बीकानेर 6300/6500 रुपए किशनगढ़ 5500/6200 रुपए व कोटा 5800/6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र 
दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 150/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 6500/7100 रुपए अकोला 6850/6900 रुपए नागपुर 6950/6975 रुपए उदगीर 5500/6800 रुपए व अहमदनगर 6500/6700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मध्य प्रदेश
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व मांग बढ़ने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी  के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6400/6600 रुपए गंजबासोदा 6100/6600 रुपए सागर 5600/6300 रुपए दमोह 5700/6350 रुपए कटनी 6725/6775 रुपए व इंदौर 6700/6850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
कर्नाटक 
मांग सुस्त बनी रहने से इस साप्ताह कर्नाटक चना की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में  गुलबर्गा 7000/7300 रुपए बीदर 5911/6500 रुपए गदग 5840/6757 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा तेजी के सपोर्ट व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में  6700/6850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर चना में भी  इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहांत में 6850 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी। 
चना दाल    
सुस्त मांग के चलते चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में तेजी मंदी का रुख रहा और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 8175/8550 रुपए भाटापरा 8450 रुपए कटनी 8250 रुपए,गुलबर्गा 8600/8700 रुपए जलगांव 8400 रुपए इंदौर 8200/8300 रुपए जयपुर 8025/8050 रुपए व कानपुर 8100/8200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।