साप्ताहिक समीक्षा-चना
01-Feb-2025 07:35 PM
आयातित चना की बिकवाली के दबाव से चना में मंदा
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया से जनवरी माह में चना का अच्छी मात्रा में हुआ आयात लगातार शिपमेंट लगने से चना में घबराहट पूर्ण बिकवाली बनी हुई है, जिसके कारण कीमतों में एकतरफा गिरावट जारी। चना दाल व बेसन में उठाव न होने के कारण चना में दाल मिलर्स की लिवाली सिमित। कर्नाटक व महाराष्ट्र की उत्पादक मंडियों में नए चना की आवक शुरू जिसे देख स्टाकिस्ट अपना माल निकालने में लगे और कीमतों पर बनने लगा दबाव। एक वेसल M.V KS GRACE जिसमें 33,000 टन ऑस्ट्रेलिया देसी चना है 31.01.2025 को मूंदड़ा पोर्ट पर पहुंची। चालू रबी सीजन में चना बिजाई क्षेत्रफल 2.8 प्रतिशत बढ़कर 98.55 हेक्टेयर पहुंचा। दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में मध्यप्रदेश लाइन 6000/6025 रुपए व राजस्थान लाइन 6100/6125 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
पोर्ट
पोर्ट पर आयातित चना की उपलब्धता बढ़ने व आयातकों की बिकवाली बढ़ने से इस साप्ताह मुंबई तंज़ानिया चना की कीमतों 50 रुपए व ऑस्ट्रेलिया चना में 75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 5650 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 5775/5800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
राजस्थान
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत बनी रहने से गत साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5000/5500 रुपए जयपुर 6100/6150 रुपए बीकानेर 5850/5900 रुपए किशनगढ़ 4500/5400 रुपए व कोटा 4500/5450 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
ग्राहकी का अभाव बना रहने से गत साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5700/6100 रुपए अकोला 6000/6050 रुपए नागपुर 6050/6075 रुपए उदगीर 5200/5900 रुपए व अहमदनगर 5750/5950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व मांग शांत बनी रहने से गत साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5600/5750 रुपए गंजबासोदा 5200/5600 रुपए सागर 5000/5500 रुपए कटनी 5975/6050 रुपए व इंदौर 5900/6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 5750/5800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर चना में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
चना दाल
चना की गिरावट के असर व मांग शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दाल की कीमतों में 150/300 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 7050/7425 रुपए भाटापरा 7300 रुपए कटनी 7400 रुपए,गुलबर्गा 7200/7400 रुपए जलगांव 7000 रुपए इंदौर 7200/7350 रुपए जयपुर 6900 रुपए व कानपुर 6800/6850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
