साप्ताहिक समीक्षा-चना

15-Mar-2025 08:16 PM

मांग कमजोर बनी रहने से चना की कीमतों में गिरावट जारी         
            
नई दिल्ली। बिकवाली बढ़ने व मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। राजस्थान व मध्य प्रदेश की उत्पादक मंडियों में नए चना की आवक का दबाव बढ़ने लगा है। चौतरफा उपलब्धता बढ़ने चना दाल व बेसन में उठाव कमजोर बना रहने से चना में दाल मिलर्स की लिवाली शांत बनी हुई है जिस कारण कीमतों में गिरावट का माहौल बना हुआ है। विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय बंदरगाहों पर 10 मार्च 2025 तक 4,26,809 टन चना का स्टॉक उपलब्धता था। पोर्ट पर बढ़ती उपलब्धता व मंडियों में आवक के दबाव को देखते हुए चना की कीमतों में और गिरावट देखी जा सकती है। महाराष्ट्र में अभी तक चना की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पायी है। जिस कारण कीमतों को समर्थन नहीं रहा। दाल मिलर्स की मांग शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों में 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में मध्यप्रदेश लाइन 5400/5425 रुपए व राजस्थान लाइन 5500/5525 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
पोर्ट 
पोर्ट पर आयातित चना की उपलब्धता बढ़ने व आयातकों की बिकवाली का दबाव बना रहने से  इस साप्ताह मुंबई तंज़ानिया चना की कीमतों 125 रुपए व ऑस्ट्रेलिया चना में भी 125 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 5300 रुपए व नवा सेवा ऑस्ट्रेलिया 5350/5400 रुपए व मुंद्रा 5350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
राजस्थान 
उत्पादक मंडियों में नए चना उपलब्धता बढ़ने व मांग कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4500/5100 रुपए जयपुर 5450 रुपए बीकानेर 5350/5450 रुपए किशनगढ़ 4800/5075 रुपए व कोटा 4500/5260 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
महाराष्ट्र 
उपलब्धता बनी रहने  दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की सुस्त मांग के चलते  चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5300/5850 रुपए अकोला 5400/5500 रुपए नागपुर 5550/75 रुपए उदगीर 5000/5200 रुपए व अहमदनगर 5300/5500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मध्य प्रदेश
मांग कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5400/5600 रुपए गंजबासोदा 5100/5500 रुपए सागर 5200/5450 रुपए कटनी 5500/5600 रुपए व इंदौर 5400/5700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 5550/5675 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर चना में भी इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल घटकर  सप्ताहांत में 5700/5800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
चना दाल    
चना की गिरावट के असर  व  मांग कमजोर बनी रहने  से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 150/300 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6700/7000 रुपए भाटापरा 7000 रुपए कटनी 7300 रुपए,गुलबर्गा 6600/6800 रुपए जलगांव 6750 रुपए इंदौर 6600/6700 रुपए जयपुर 6525 रुपए व कानपुर 7000/7100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।