साप्ताहिक समीक्षा-चना

26-Apr-2025 08:24 PM

ग्राहकी का समर्थन न मिलने से चना की कीमतों में गिरावट 
                 
नई दिल्ली। ग्राहकी का अभाव बना रहने से चालू साप्ताह के दौरान भी चना की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। चना में मांग एकदम नीरस बनी हुई है जिसे देख चना में दाल मिलर्स लिवाली ठंडी पड़ी है। जिस कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है। देश में दलहन भंडारण कम: बफर स्टॉक लक्ष्य का केवल 49% उपलब्ध। चना जो कि सबसे प्रमुख फसलों में से एक है, का स्टॉक केवल 0.31 लाख टन है जबकि मानक 10 लाख टन का है — यानी सिर्फ 3.1% की उपलब्धता है। दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहंत में मध्यप्रदेश लाइन 5650/5675 रुपए व राजस्थान लाइन 5750/5775 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
पोर्ट 
आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से  चालू साप्ताह दौरान आयतीति चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी  दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 5650 रुपए व नवा सेवा ऑस्ट्रेलिया 5850 रुपए व मुंद्रा 5700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
राजस्थान 
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों मांग सुस्त पड़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4800/5250 रुपए जयपुर 5750 रुपए बीकानेर 5300/5600 रुपए किशनगढ़ 5200/5350 रुपए व कोटा 4800/5400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
महाराष्ट्र 
बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग शांत बनी रहने से  चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का  मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5500/6100 रुपए लातूर 5750/6000 रुपए अकोला 5975/6000 रुपए नागपुर 6025/6050 रुपए व अहमदनगर 5300/5500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मध्य प्रदेश
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 75/150 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस तेजी मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5500/5600 रुपए गंजबासोदा 5300/5600 रुपए सागर 5200/5600 रुपए कटनी 5900/5950 रुपए व इंदौर 5800/6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर मांग कमजोर बनी रहने से  चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना की कीमतों में 75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 6025/6150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। जबकि कानपुर चना  इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
चना दाल    
चना की गिरावट के असर व  मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 100/150 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6750/7075 रुपए भाटापरा 7150 रुपए कटनी 7150 रुपए,गुलबर्गा 6800/7200 रुपए जलगांव 7150 रुपए इंदौर 7000/7200 रुपए जयपुर 6675 रुपए व कानपुर 6900/7000 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।