साप्ताहिक समीक्षा-चना
14-Jun-2025 08:39 PM
मांग सुस्त बनी रहने से चना में गिरावट जारी
नई दिल्ली। चना बाजार में इस सप्ताह भी कमजोर मांग के चलते मंदी का रुख बना रहा। थोक व्यापारियों और मंडियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राहकी का अभाव चना और चना दाल दोनों की कीमतों पर लगातार दबाव बनाए हुए है। विशेष रूप से चना दाल की बिक्री में कमी देखने को मिल रही है। उपभोक्ताओं की ओर से मांग नहीं निकलने के साथ-साथ सरकार द्वारा शुल्क मुक्त मटर आयात की समय-सीमा को बढ़ा देने से घरेलू चने की खपत पर नकारात्मक असर पड़ा है। मटर का सस्ता विकल्प बाजार में उपलब्ध होने से व्यापारियों की चना खरीद में रुचि कम हो गई है। इस स्थिति के चलते बाजार में एकतरफा मंदी देखी जा रही है। व्यापारी वर्ग का कहना है कि जब तक ग्राहकी में सुधार नहीं आता और सरकारी नीतियों में बदलाव नहीं होता, तब तक चना की कीमतों में स्थिरता की उम्मीद कम है। यदि स्थिति यही बनी रही तो आने वाले सप्ताहों में चने की कीमतें और नीचे जा सकती हैं। दाल मिलर्स की सुस्त मांग के चलते इस साप्ताह दिल्ली चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 5675/5700 रुपए व राजस्थान लाइन 5725/5750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली बनी रहने व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह दौरान आयतीति चना की कीमतों में 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 5475/5500 रुपए व नवा सेवा ऑस्ट्रेलिया 5625/5650 रुपए व मुंद्रा 5500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
राजस्थान
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों मांग सुस्त पड़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4800/5225 रुपए जयपुर 5700 रुपए बीकानेर 5350/5400 रुपए किशनगढ़ 5250/5310 रुपए व कोटा 4500/5251 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
बिकवाली का दबाव बना रहने व मांग शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5500/5950 रुपए लातूर 5400/5600 रुपए अकोला 5750/5800 रुपए नागपुर 5750 रुपए व अहमदनगर 5400/5600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
ग्राहकी का अभाव बना रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5400/5500 रुपए गंजबासोदा 5300/5500 रुपए सागर 5200/5550 रुपए कटनी 5700/5750 रुपए व इंदौर 5550/5800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना की कीमतों में 75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 5750/5850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर चना भी इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 5800/5825 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
चना दाल
चना की गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/100 रुपए क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6575/6725 रुपए भाटापरा 6800 रुपए कटनी 7075 रुपए,गुलबर्गा 6600/6800 रुपए जलगांव 7000/7500 रुपए इंदौर 6800/7000 रुपए जयपुर 6475 रुपए व कानपुर 6550/6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
