साप्ताहिक समीक्षा-मूंग

26-Apr-2025 08:49 PM

बिकवाली का दबाव बढ़ने से मूंग की कीमतों में गिरावट 

नई दिल्ली। नीरस मांग के चलते चालू साप्ताह के दौरान मूंग की कीमतों में गिरावट देखी गयी। मूंग दाल में ग्राहकी न निकलने से मूंग में मिलर्स की खरीदी एक दम सुस्त बनी हुई है। जिस कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ हुआ है। मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन नयी मूंग की आवक शुरू हो चुकी है। जिस कारण कीमतों में और गिरावट देखी जा सकती है। दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली मूंग की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव 7500/7800 रुपए प्रति क्विंटल रह  गए। 
राजस्थान 
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान की मंडियों में मूंग की कीमतों 150/300 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा  देखा गया और सप्ताहांत में भाव  जोधपुर 6300/7250 रुपए जयपुर 7000/7700 रुपए नागौर 7000/8000 रुपए  मेड़ता 7300/8100 रुपए व किशनगढ़ 5000/6700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।   
मध्य प्रदेश
उत्पादक मंडियों में इस साप्ताह ग्रीष्मकालीन नयी मूंग की आवक शुरू  हो चुकी है। नयी आवक की देख स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ी जिससे चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में पिपरिया 5500/6800 रुपए इंदौर 7500/7850 रुपए जबलपुर 5000/7350 रुपए व खिरकिया नयी 7600/7700 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गयी।  
कर्नाटक
बिकवाली व लिवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक मूंग की कीमतों में कोई हल चल नहीं  देखी गयी और भाव सप्ताहंत में गुलबर्गा 3500/8000 रुपए बीदर 6777/7325 रुपए हुबली 6763/7469 रुपए व गदग 5430/8289 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र  
लिवाली शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी  गयी और सप्ताहांत में भाव  लातुर 7000/7200 रुपए अकोला 6200/8550 रुपए ,बार्शी 6000/7000 रुपए,अहमदनगर 6000/7500 रुपए व खामगाव 6000/7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
अन्य  
ग्राहकी का अभाव बना रहने चालू साप्ताह के दौरान राजकोट मूंग की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 7000/7600 रुपए प्रति क्विंटल पर  स्थिर रहे । 
मूंग दाल 
मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की  गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 9850/12100 रुपए जोधपुर 9750/9800 रुपए जयपुर 9500 रुपए भाटापारा 9450/9950 रुपए जलगांव 10100 रुपए व इंदौर 9000/9700 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।