साप्ताहिक समीक्षा-मूंग
14-Jun-2025 08:54 PM
उपलब्धता बढ़ने से मूंग में लिवाल शांत
नई दिल्ली। देश की प्रमुख उत्पादक मंडियों में मूंग की आवक बढ़ने और मांग कमजोर बने रहने के कारण चालू सप्ताह के दौरान मूंग की कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिला। हालांकि सप्ताह के अंत में स्थिति में कुछ बदलाव आया, जब मध्य प्रदेश सरकार ने ग्रीष्मकालीन मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की घोषणा की। इस योजना के तहत किसानों का पंजीकरण 19 जून से शुरू किया जाएगा। रकारी खरीद की घोषणा के बाद स्टॉकिस्टों और व्यापारियों की सक्रियता बढ़ी, जिससे मूंग की कीमतों में आंशिक सुधार देखा गया। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सरकारी खरीद सुचारु रूप से शुरू होती है तो कीमतों को आगे और समर्थन मिल सकता है। फिलहाल बाजार की निगाहें एमएसपी पर होने वाली खरीद की शुरुआत और मांग में संभावित सुधार पर टिकी हैं। बिकवाली का दबाव बढ़ने व दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली मूंग की कीमतों में 300/400 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव मध्य प्रदेश लाइन 6800/7100 रुपए व उत्तर प्रदेश लाइन 6400/7300 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
राजस्थान
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान की मंडियों में मूंग की कीमतों 200/300 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और सप्ताहांत में भाव जोधपुर 6200/7150 रुपए जयपुर 6250/7150 रुपए नागौर 6300/7100 रुपए मेड़ता 6250/6750 रुपए व किशनगढ़ 5000/6800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
उत्पादक मंडियों में इस साप्ताह ग्रीष्मकालीन नयी मूंग की आवक दबाव बढ़ने व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में पिपरिया 5000/6700 रुपए इंदौर 6000/6500 रुपए जबलपुर 5000/600 रुपए हरदा 6000/7800 रुपए व खिरकिया नयी 6000/6800 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गयी।
कर्नाटक
लिवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक मूंग की कीमतों में घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में गुलबर्गा 3500/8000 रुपए यादगीर 6539/6999 रुपए हुबली 5742/6490 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
लिवाली शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में 300/500 रुपए प्रति क्विंटल की जोरदार गिरावट देखी गयी और सप्ताहांत में भाव लातुर 7500/7600 रुपए अकोला 6000/8600 रुपए ,बार्शी 6000/6500 रुपए,अहमदनगर 5500/7500 रुपए व खामगाव 4000/6000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
ग्राहकी का अभाव बना रहने चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में ललितपुर 6500/7100 रुपए कोंच 6050 रुपए व जालौन 5850/6135 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मूंग दाल
मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 8900/11800 रुपए जोधपुर 8600/9200 रुपए जयपुर 8300 रुपए भाटापारा 9450/9500 रुपए जलगांव 9400/9600 रुपए व इंदौर 8700/9500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
