साप्ताहिक समीक्षा-मूंग
20-Sep-2025 09:23 PM
नयी मूंग की आवक बढ़ी, सुस्त मांग और कमजोर क्वालिटी से कीमतों में गिरावट
चालू सप्ताह के दौरान मूंग बाजार में कमजोर रुख देखने को मिला। उत्पादक मंडियों में नई मूंग की आवक बढ़ने और मांग सुस्त बने रहने के कारण कीमतों पर दबाव रहा। महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में तैयार फसल पर लगातार भारी वर्षा के चलते फसल को नुकसान पहुंचा है और उसकी गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है। वर्तमान में मंडियों में दागी व हल्के माल की आवक अधिक हो रही है, जबकि उत्तम गुणवत्ता वाली मूंग की आपूर्ति बेहद सीमित है। इस स्थिति को देखते हुए स्टॉकिस्टों और दाल मिलर्स ने खरीदारी से दूरी बना ली है, जिससे बाजार में लिवाली एकदम शांत है और भाव कमजोर बने हुए हैं। ब तक क्वालिटी सुधार नहीं होती और उपभोक्ता मांग में तेजी नहीं आती, तब तक मूंग की कीमतों में स्थिरता कीसंभावना कम नजर आ रही। दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली मूंग की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव मध्य प्रदेश लाइन 7400/7500 रुपए व उत्तर प्रदेश लाइन 7300/7400 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
राजस्थान
राजस्थान के कई प्रमुख कृषि क्षेत्रों में हाल ही में हुई अत्यधिक बारिश ने मूंग फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। मेड़ता, जोधपुर, कोटा, किशनगढ़ और केकड़ी जैसे क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने और मौसम की मार से फसलें खराब हो रही हैं। इसका सीधा असर स्थानीय मंडियों में देखने को मिल रहा है, जहां इस समय हल्की क्वालिटी के माल की आवक सबसे अधिक हो रही है। मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव जोधपुर 4500/4500 रुपए जयपुर 6900/7600 रुपए मेड़ता 3000/8000 रुपए नागौर 5500/7700 रुपए व किशनगढ़ 1500/6800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और भाव सप्ताहांत में पिपरिया 4500/7700 रुपए इंदौर 7500/8000 रुपए जबलपुर 5000/7500 रुपए हरदा 5700/8400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और सप्ताहांत में भाव लातुर 4000/10000 रुपए अकोला 6200/8800 रुपए ,बार्शी 5500/8700 रुपए,अहमदनगर 6000/8000 रुपए जलगांव 7000/9600 रुपए व खामगाव 4800/7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
लिवाली कमजोर पड़ने से ललितपुर मूंग की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 6200/7200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। जबकि राजकोट मूंग की कीमतों में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहंत में भाव 6500/7500 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे।
मूंग दाल
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 9850/11850 रुपए जोधपुर 9600/9650 रुपए जयपुर 9000 रुपए भाटापारा 9600/9800 रुपए जलगांव 9700/9800 रुपए व इंदौर 9000/9600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
