साप्ताहिक समीक्षा-मूंग

31-Aug-2024 06:54 PM

मांग में सुधार होने से मूंग की कीमतों में सुधार       

नई दिल्ली। कर्नाटक व महाराष्ट्र में नयी मूंग की अच्छी आवक हो रही है। नयी मूंग में दाल मिलर्स की लिवाली बेहतर बनी हुई है जिस कारण मूंग की कीमतों में इस साप्ताह तेजी का रुख रहा। दाल मिलर्स की लिवाली बढ़ने से दिल्ली मूंग की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त  देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 8250/8650 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 

राजस्थान 

लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से  चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान की मंडियों में मूंग की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में जोधपुर 6300/7600 रुपए जयपुर 7400/8400 रुपए मेड़ता 7000/7700 रुपए सुमेरपुर 7000/7800 रुपए नागौर 7300/7700 रुपए व किशनगढ़ 7000/7800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।   

मध्य प्रदेश 

छिट पुट लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और भाव सप्ताहांत में पिपरिया 7000/8200 रुपए इंदौर 7800/8100 रुपए करेली 6950/8312 रुपए जबलपुर 6000/7700 रुपए व खिरखिया 8000/8200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  

कर्नाटक

नयी मूंग में दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की लिवालीबेहतर होने से कर्नाटक मूंग की कीमतों में इस साप्ताह 300/500 रुपए प्रति क्विंटल की  बढ़ोतरी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में गुलबर्गा 7000/8100 रुपए बीदर 7146/9000 रुपए व गदग 7318/9358 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी। 

महाराष्ट्र  

मांग बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में 200/500 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी  दर्ज की गयी और सप्तहांत में भाव लातुर 7000/8500 रुपए अकोला 7350/10000 रुपए ,बार्शी 7000/8000 रुपए, अहमदनगर 7500/8500 रुपए व दूधनी 7300/8500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 

अन्य  

चौतरफा तेजी के सपोर्ट व  मांग में सुधार होने दाहोद मूंग में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहंत में 7800/8000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 

मूंग दाल 

मांग सामान्य बनी रहने से चालु साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10400/13100 रुपए जोधपुर 9950/10250 रुपए जयपुर 10100 रुपए भाटापारा 9800/10300 रुपए जलगांव 10400 रुपए व इंदौर 9000/10600 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।