साप्ताहिक समीक्षा- मूंगफली
26-Apr-2025 07:44 PM
आपूर्ति के अनुरूप खरीदारी नहीं होने से मूंगफली में नरमी
नई दिल्ली। गुजरात के राजकोट एवं उत्तर प्रदेश के झांसी, महोबा तथा मऊरानीपुर की मंडियों में मूंगफली की सामन्य आवक के बीच मांग कमजोर रहने से कीमतों में नरमी दर्ज की गई। राजकोट में रोजाना 10-20 हजार बोरी मूंगफली की आपूर्ति हुई और ऊंचे में भाव 9000 रुपए से घटकर 8000 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया जबकि नीचे का मूल्य 6000 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा।
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के सोलापुर में बेहतर कारोबार के कारण भाव 150 रुपए बढ़कर 4750 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया मगर उत्तर प्रदेश के महोबा में कमजोर लिवाली से दाम 400 रुपए घटकर 4400/4600 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। झांसी में भी कीमत 200 रुपए गिरकर 4400/4800 रुपए प्रति क्विंटल रह गई।
मूंगफली दाना
जहां तक छिलका रहित मूंगफली दाने का सवाल है तो इसमें मिलर्स एवं निर्यातक की लिवाली सीमित देखी गई जिससे कई मंडियों में भाव शांत रहे। मगर जयपुर में 60/70 काउंट वाले अनेक दाम 100 रुपए सुधरकर 7500/7600 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। नागपुर में भी इसका भाव 100 रुपए के सुधार के 9800 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा। अन्य मंडियों में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। नैफेड द्वारा इस बार किसानों से इस बार 6783 रुपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड मात्रा में मूंगफली की खरीद की गई और अब राजस्थान में इसकी बिक्री भी आरंभ कर दी गई है।
मूंगफली तेल
मूंगफली तेल का भाव गुजरात के राजकोट, गोंडल, जूनागढ़ एवं जामनगर में 25 रुपए गिरकर 1300 रुपए प्रति 10 किलो पर आ गया। अन्य राज्यों में भी कीमतों में नरमी का माहौल रहा। ब्रांडेड मूंगफली तेल का भाव लगभग स्थिर बना रहा क्योंकि इसमें कोई खास कारोबार नहीं हुआ। फिल्टर्ड तेल में जयपुर एवं नेवाई में 50 रुपए की नरमी रही। मूंगफली ऑयल केक का दाम बीकानेर में 9000 रुपए बढ़कर 23000/32000 रुपए प्रति टन पर पहुंच गया।
मूंगफली डीओसी
मूंगफली डीओसी में फीड मिलर्स की मांग देखी गई जिससे कीमत में 500 रुपए प्रति टन की गिरावट आई।
