साप्ताहिक समीक्षा- मूंगफली
12-Jul-2025 07:49 PM
सामान्य कारोबार के बीच मूंगफली के दाम में 100 रुपए की तेजी-मंदी
नई दिल्ली। गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश की प्रमुख मंडियों में मूंगफली की आवक कम हो रही है लेकिन फिर भी व्यापारिक मांग कमजोर रहने से कीमतों में या तो स्थिरता या सीमित तेजी-मंदी देखी जा रही है।
गुजरात
5-11 जुलाई के दौरान गुजरात की राजकोट मंडी में 4000-6000 बोरी मूंगफली की दैनिक आवक हुई लेकिन कारोबार सुस्त होने से भाव 6500/7500 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा।
राजस्थान
राजस्थान के जोधपुर एवं बीकानेर में भी क्रमश: 6700 रुपए एवं 5200 रुपए प्रति क्विंटल के मूल्य स्तर में कोई बदलाव नहीं देखा गया लेकिन महाराष्ट्र के सोलापुर में दाम 100 रुपए गिरकर 6600 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश की मंडियों में मिश्रित रुख रहा। वहां झांसी एवं महोबा में मूंगफली का भाव 100-100 रुपए सुधरकर क्रमश: 4400/5000 रुपए प्रति क्विंटल एवं 4500/5100 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा जबकि मऊरानीपुर में 50 रुपए गिरकर 4400/4800 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। झांसी में 7 एवं 9 जुलाई को 2-2 हजार बोरी मूंगफली की आवक हुई जबकि महोबा में 550-650 बोरी तथा मऊरानीपुर मंडी में 750 बोरी की आपूर्ति हुई। मूंगफली की आवक अनियमित देखी गई।
मूंगफली दाना
छिलका रहित मूंगफली में तेल मिलर्स एवं निर्यातकों की मांग सामान्य स्तर से कम कारण कीमतों में काफी हद तक स्थिरता बनी रही लेकिन बीकानेर बीकानेर में 60/70 काउंट वाले दाने का भाव 400 रुपए घटकर 8200 रुपए प्रति क्विंटल तथा नागपुर में 50/60 काउंट एवं 60/70 काउंट वाले दाने का दाम 100-100 रुपए गिरकर क्रमश: 10300 रुपए प्रति क्विंटल एवं 9600 रुपए प्रति क्विंटल रह गया।
मूंगफली तेल
लूज रूप में मूंगफली का कारोबार कुछ बेहतर हुआ जिससे गुजरात के राजकोट, गोंडल, जूनागढ़ एवं जामनगर में इसका भाव 25 रुपए सुधरकर 1400 रुपए प्रति 10 किलो पर पहुंच गया। अहमदाबाद में भी यह 10 रुपए के सुधार के साथ 1350/1360 रुपए प्रति 10 किलो पर पहुंचा। इसके अलावा बीकानेर, टोंक, चेन्नई एवं हैदराबाद में भी मूंगफली तेल की कीमतों में 10 से 25 रुपए तक की तेजी रही। कोटा में ब्रांडेड मूंगफली तेल 2350 रुपए प्रति टीन (15 किलो) पर स्थिर रहा जबकि फिल्टर्ड तेल जयपुर में 35 रुपए नरम पड़ गया।
ऑयल केक (डीओसी)
मूंगफली ऑयल केक में मांग कमजोर और कीमत स्थिर रही जबकि इसके डीओसी में थोड़ा-बहुत कारोबार हुआ। एक प्लांट ने भाव 250 रुपए बढ़ा दिया।
