साप्ताहिक समीक्षा-मूंगफली
04-Oct-2025 08:04 PM
राजकोट में नई मूंगफली की भारी आवक- झांसी में भाव लुढ़का
नई दिल्ली। सबसे प्रमुख उत्पादक राज्य- गुजरात की राजकोट मंडी में मूंगफली के नए माल की भारी आवक होने लगी है और खरीदारों की अच्छी लिवाली भी हो रही है।
आवक
27 सितम्बर से 3 अक्टूबर वाले सप्ताह के दौरान इस मंडी में मूंगफली की दैनिक आवक बढ़ते हुए 35 हजार बोरी तक पहुंच गई लेकिन मांग एवं आपूर्ति के बीच संतुलन होने से मूंगफली का भाव 5000/6000 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा। उधर राजस्थान के जोधपुर में तो कीमत 6000/6300 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रही मगर बीकानेर में 200 रुपए बढ़कर 5200 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। महाराष्ट्र के सोलापुर में 6500 रुपए का भाव बना हुआ है।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश की झांसी मंडी में 2000-3000 बोरी की औसत दैनिक आवक के बीच कारोबार शुरू होने से मूंगफली का भाव 545 रुपए लुढ़ककर 4100/4855 रुपए प्रति क्विंटल पर अटक गया वहां नए माल की छिटपुट आवक शुरू होने की खबर है। दूसरी ओर महोबा तथा मऊरानीपुर में कम आवक एवं सीमित कारोबार के कारण मूंगफली के दाम में स्थिरता देखी गई।
मूंगफली दाना
लेकिन छिलका रहित मूंगफली के दाने में खासकर बीकानेर में अच्छा कारोबार हुआ और मिलर्स / प्रोसेसर्स तथा निर्यातकों की अच्छी सक्रियता के कारण 40/50 काउंट वाले माल का भाव 500 रुपए उछलकर 8000 रुपए प्रति क्विंटल 50/60 काउंट का दाम 400 रुपए बढ़कर 7700 रुपए प्रति क्विंटल तथा 60/70 काउंट वाले दाने का मूल्य 300 रुपए सुधरकर 7400 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। जोधपुर में कीमत पिछले स्तर पर ही बरकरार रही। महाराष्ट्र के नागपुर में अच्छा कारोबार होने से 50/60 काउंट वाले दाने का भाव 600 रुपए बढ़कर 10,800 रुपए प्रति क्विंटल तथा 601 काउंट वाले माल का दाम 700 रुपए उछलकर 10,200 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। अन्य मंडियों में स्थिरता रही।
मूंगफली तेल
लूज रूप में मूंगफली तेल का भाव गुजरात के राजकोट, गोंडल, जूनागढ़ एवं जामनगर में 10 रुपए सुधरकर 1300 रुपए प्रति 10 किलो तथा राजकोट में तेलिया टीन का दाम 10 रुपए सुधरकर 2090 रुपए प्रति 15 किलो हो गया। मुम्बई तथा बीकानेर में भी लूज मूंगफली तेल का भाव 10-15 रुपए प्रति 10 किलो तेज रहा मगर नेवाई-टोंक चेन्नई तथा हैदराबाद में 10-20 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रांडेड तेल
कोटा में ब्रांडेड मूंगफली तेल का दाम 2300 रुपए प्रति टीन (15 लीटर) पर स्थिर रहा जबकि जयपुर एवं नेवाई में फिल्टर्ड मूंगफली तेल के मूल्य में कोई विदेश उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया।
