साप्ताहिक समीक्षा- मूंगफली
09-May-2026 07:55 PM
सामान्य कारोबार के साथ मूंगफली में सीमित सुधार
नई दिल्ली। सामान्य आवक एवं सीमित कारोबार के साथ 2-8 मई वाले सप्ताह के दौरान मूंगफली का भाव गुजरात के राजकोट में 6000/9000 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा। वहां 8-10 हजार बोरी की दैनिक आवक हुई। राजस्थान के बीकानेर में भी 7500 रुपए प्रति क्विंटल के मूल्य स्तर में कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन महाराष्ट्र के सोलापुर में दाम 200 रुपए बढ़कर 8000 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश की झांसी मंडी में व्यापारियों की अच्छी लिवाली के कारण मूंगफली का मूल्य 500 रुपए उछलकर 6500/7500 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा और मऊरानीपुर में भी 100 रुपए सुधरकर 6500/7100 रुपए हो गया लेकिन महोबा में 100 रुपए गिरकर 6800/7000 रुपए पर आ गया।
मूंगफली दाना
महाराष्ट्र के सोलापुर एवं नागपुर में छिलका रहित मूंगफली दाना के दाम में 100 रुपए प्रति क्विंटल का उतार-चढ़ाव आया और इसमें मिलर्स तथा निर्यातकों की मांग कमजोर रही।
मूंगफली तेल
लूज रूप में मूंगफली तेल का दाम गुजरात के राजकोट, गोंडल, जूनागढ़ एवं जामनगर में 1600 रुपए प्रति 10 किलो पर स्थिर रहा लेकिन अन्य केन्द्रों में इसमें 10 -20 रुपए का सुधार दर्ज किया गया।
ब्रांडेड तेल
कोटा में ब्रांडेड मूंगफली तेल तथा जयपुर एवं नेवाई में फिल्टर्ड मूंगफली तेल में ज्यादा कारोबार नहीं होने से भाव स्थिर देखा गया। लेकिन मूंगफली के डीओसी में थोड़ी-बहुत बिक्री हुई और इसलिए इसकी कीमतों में 1000-2000 रुपए प्रति टन तक का सुधार आ गया।
