साप्ताहिक समीक्षा-मसूर

10-Dec-2024 06:22 PM

मांग सिमित बनी रहने से मसूर की कीमतों में स्थिरता       
                          
मुम्बई। सिमित मांग के चलते मसूर की कीमतों में घट बढ़ जारी। पोर्ट व बाजार में मसूर की उपलब्धता रहने से मांग व सप्लाई में समानता बनी हुई है जिससे कीमतों में ज्यादा तेजी मंदी नहीं देखी जा रही। सरकारी आंकड़ों के अनुसार मसूर की बिजाई में गत वर्ष से मामूली सुधार देखा गया। 9 दिसंबर तक देश में मसूर की बिजाई 14.75 लाख हेकटेयर में की गयी जो गत वर्ष की समानवधि में 14.5 लाख हेकटेयर थी। ABARES ने मसूर का उत्पादन पिछले अनुमान 17 लाख से घटाकर 11 लाख टन में सिमटने का अनुमान दिया। नवंबर 2023 से चालू हुए सीजन में अक्टूबर 2024 तक 14.11 लाख टन मसूर निर्यात की गई जो नवंबर 2022- अक्टूबर 2023 के 18 लाख टन के निर्यात से कम। अक्टूबर में निर्यात बड़ी मात्रा ने घटा। मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह को दौरान मुंबई मसूर की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में मुंद्रा 5850 रुपए हजीरा 5900/5925  रुपए व कंटेनर कनाडा 6050 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6100/6150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह कोई हल चल नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में कनाडा 6300 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6350 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी। 
दिल्ली 
मसूर दाल में मांग सुस्त बनी रहने से मसूर में दाल मिलर्स  की लिवाली सिमित बनी हुई है जिस कारण इस साप्ताह कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़  के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6475 रुपए ,बूंदी 6850 रुपए उत्तरप्रदेश 6900 रुपए व देसी बड़ी 6600/25 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मध्य प्रदेश 
मांग सामान्य बनी रहने से गत  साप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5700/5850 रुपए सागर 5600/6000 रुपए दमोह 5700/6200 रुपए इंदौर 6000 रुपए व कटनी 6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
उत्तर प्रदेश  
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर बनी रहने से गत  साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 7000 रुपए मोटी 6600/25 रुपए कानपुर 6475 रुपए व ललितपुर मोटी 5800/6200 रुपए छोटी 6150/6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से इस  साप्ताह बिहार मसूर की कीमतों में गत साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6600 रुपए खुशरूपुर 6550 रुपए व मोकामा 6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। जबकि रायपुर मसूर में भी गत साप्ताह के दौरान कोई हल चल नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 6200 रुपए प्रति क्विंटल पर रुके रहे। 
मसूर दाल 
मसूर की गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह मसूर दाल की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में जलगांव 7500 रुपए इंदौर 7550 रुपए बाढ़ 7700/8000 रुपए व खुशरुपुर 7700/8000 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।