साप्ताहिक समीक्षा-मसूर
01-Feb-2025 07:30 PM
बिकवाली के दबाव से मसूर में मंदा
मुम्बई। नई फसल का सीजन नजदीक आने से स्टॉकिस्टों ने मसूर की बिकवाली बढ़ा दी। बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग सुस्त पड़ने से मसूर की कीमतों में इस साप्ताह गिरावट का रुख रहा। दूसरे या तीसरे सप्ताह में मध्य प्रदेश की उत्पादक मंडियों में नई मसूर की आवक शुरू होने की संभावना है, जो बाजार में और अधिक दबाव डाल सकती है। केंद्रीय एजेंसियों द्वारा बिकवाली भी इस गिरावट को बढ़ा रही है। इसके अलावा, मसूर दाल में उठाव न होने के कारण मिलर्स की मांग कम बनी हुई है, जिससे मसूर की कीमतों में और गिरावट आ सकती है। मसूर: आयात में 5.88 लाख टन की कमी होने का अनुमान। 2024 में आयात 10.93 लाख टन रहने की संभावना है, जबकि 2023 में यह 16.81 लाख टन था।
लिवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह को दौरान मुंबई मसूर की कीमतों में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहंत में मुंद्रा 5700/5750 रुपए हजीरा 5850 रुपए व कंटेनर कनाडा 6100 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6100/6150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और भाव सप्ताहांत में कनाडा 5850/5900 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 5900 /5950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
दिल्ली
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व दाल मिलर्स की सुस्त मांग के चलते इस साप्ताह दिल्ली मसूर की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6300 रुपए ,बूंदी 6700 रुपए उत्तरप्रदेश 6750 रुपए व देसी बड़ी 6375 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश की मंडियों में नयी मसूर की छिट पुट आवक शुरू हो चुकी है। जिसे देख बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ गया है जिस कारण इस सप्ताह मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5700/5800 रुपए सागर 5400/5900 रुपए दमोह 5200/5950 रुपए इंदौर 6000 रुपए व कटनी 6275/6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उत्तर प्रदेश
ग्राहकी का अभाव बना रहने चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 7000 रुपए मोटी 6400 रुपए कानपुर 6400 रुपए व ललितपुर मोटी 5600/5700 रुपए छोटी 5900/6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व मांग कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह बिहार मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6600 रुपए खुशरूपुर 6500 रुपए व मोकामा 6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर 6100/6150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मसूर दाल
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में इंदौर 7400 रुपए बाढ़ 7600/7900 रुपए व खुशरुपुर 7500/7800 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।
