साप्ताहिक समीक्षा-मसूर
15-Mar-2025 08:01 PM
आवक का दबाव बढ़ने से मसूर की कीमतों में गिरावट
मुम्बई। उत्पादक मंडियों में नयी मसूर की बढ़ती आवक के दबाव व लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान भी मसूर की कीमतों में मंदा देखा गया। मौसम अनुकूल बना रहने से फसल की स्थिति भी बेहतर बनी हुई है। मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश की मुख्य उत्पादक मंडियों में मसूर की आवक में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। मसूर दाल में उठाव कमजोर बना रहने से मसूर में दाल मिलर्स की लिवाली सिमित बनी हुई है जिस कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है। विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय बंदरगाहों पर 10 मार्च 2025 तक लाल मसूर का 1,86,434 टन स्टॉक मौजूद था। पोर्ट पर उपलब्धता बनी रहने व घरेलु फसल की बढ़ती उपलब्धता को देख आयातकों की बिकवाली बढ़ने लगी है जिस कारण कीमतों में और गिरावट देखी जा सकती है। आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह भी आयातित मसूर की कीमतों में 100/175 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में मुंद्रा 5950 रुपए हजीरा 6050/6100 रुपए व कंटेनर कनाडा 6200 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6200/6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में कनाडा 6050 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6125 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
दिल्ली
स्टाकिस्टों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व दाल मिलर्स की मांग सुस्त पड़ने से दिल्ली मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इसगिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6225 रुपए ,बूंदी 6550 रुपए उत्तरप्रदेश 6600 रुपए व देसी बड़ी 6325 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
उत्पादक मंडियों नए माल की उपलब्धता बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से इस सप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5600/5800 रुपए बीना 5600/6000 रुपए सागर 5400/5900 रुपए दमोह 5500/6200 रुपए इंदौर 6050/6075 रुपए करेली 5300/6150 रुपए व कटनी 6275/6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उत्तर प्रदेश
बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 100/250 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 7000/7050 रुपए मोटी 6425/6450 रुपए कानपुर 6350 रुपए, ललितपुर मोटी 5600/5700 रुपए छोटी 6100/6150 रुपए व उरई 5000/5750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
मांग सामान्य बनी रहने से इस साप्ताह बिहार मसूर की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6600 रुपए खुशरूपुर 6500 रुपए व मोकामा 6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 6300 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रही।
मसूर दाल
मांग नीरस बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में इंदौर 7400/7600 रुपए बाढ़ 7600/7900 रुपए व खुशरुपुर 7500/7800 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।
