साप्ताहिक समीक्षा-मसूर
26-Apr-2025 08:12 PM
मांग कमजोर बनी रहने से मसूर की कीमतों में गिरावट
मुम्बई। बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। उत्पादक मंडियों में उपलब्धता बनी रहने व मसूर दाल में उठाव कमजोर पड़ने से मसूर में मिलर्स की लिवाली सिमित बनी हुई है जिस कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है। देश में दलहन भंडारण कम: बफर स्टॉक लक्ष्य का केवल 49% उपलब्ध। मसूर का भंडार 6 लाख टन है, जबकि 10 लाख टन की आवश्यकता है। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली सुस्त पड़ने से इस साप्ताह आयातित मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहंत में भाव मुंद्रा 59005925 रुपए हजीरा 5950/5975 रुपए व कंटेनर कनाडा 6150 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6150/6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में कनाडा 6050 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
दिल्ली
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की लिवाली शांत पड़ने से दिल्ली मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6375 रुपए ,बूंदी 6625 रुपए उत्तरप्रदेश 6725 रुपए व देसी बड़ी 6575 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त पड़ने से इस सप्ताह भी मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6000/6100 रुपए बीना 5950/6150 रुपए सागर 5800/6000 रुपए दमोह 5750/6200 रुपए इंदौर 6050/6150 रुपए करेली 4000/6430 रुपए व कटनी 6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उत्तर प्रदेश
बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 6900/6950 रुपए मोटी 6500 रुपए कानपुर 6400 रुपए, ललितपुर मोटी 5800/5950 रुपए छोटी 6175/6200 रुपए व उरई 5700/5950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
मांग में सुधार होने से इस साप्ताह बिहार मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6350 रुपए खुशरूपुर 6250 रुपए व मोकामा 6350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। जबकि रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मसूर दाल
मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में इंदौर 7400/7450 रुपए बाढ़ 7300/7600 रुपए व खुशरुपुर 7200/7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
