साप्ताहिक समीक्षा-मसूर

14-Jun-2025 08:44 PM

लिवाली शांत बनी रहने से मसूर की कीमतों में स्थिरता     
                       
मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में स्थिरता का माहौल बना रहा। बाजार सूत्रों के अनुसार, ग्राहकी कमजोर रहने के चलते मसूर में कोई खास तेजी नहीं देखी गई। मसूर दाल की खपत में भी अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है, जिससे दाल मिलर्स की लिवाली सीमित दायरे में बनी हुई है। मिलर्स द्वारा कमजोर उठाव के चलते मसूर की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है। कारोबारी वर्ग का मानना है कि जब तक बाजार में उपभोक्ता मांग नहीं बढ़ती, तब तक मसूर की कीमतों में सुधार की संभावना कम है। मांग कमजोर बनी रहने इस साप्ताह आयातित मसूर की कीमतों में  50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहंत में भाव मुंद्रा 5900 रुपए हजीरा 6000 रुपए व कंटेनर कनाडा 6150 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6100/6150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। जबकि कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहांत में भाव कनाडा 6075 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6125 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
दिल्ली 
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की लिवाली सुस्त बनी रहने से दिल्ली मसूर की कीमतों में इस साप्ताह कोई हल चल नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6625 रुपए ,बूंदी 6875 रुपए उत्तरप्रदेश 7025 रुपए व देसी बड़ी 6625 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी। 
मध्य प्रदेश 
स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त पड़ने से  इस सप्ताह भी मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी दर्ज की गयी और  भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6000/6100 रुपए बीना 6000/6200 रुपए सागर 5800/6250 रुपए दमोह 6000/6600 रुपए इंदौर 5950/6000 रुपए करेली 5355/6370 रुपए व कटनी 6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
उत्तर प्रदेश  
बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से चालू  साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखि गयी और भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 7000/7050 रुपए मोटी 6600/6625 रुपए कानपुर 6525/6550 रुपए, ललितपुर मोटी 6100/6200 रुपए छोटी 6400/6500 रुपए व उरई 5700/6100 रुपए प्रति क्विंटल पर रुकी रही। 
अन्य 
मांग में सुधार होने से  बिहार मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6500 रुपए खुशरूपुर 6400 रुपए व मोकामा 6500 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी। जबकि रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह कोई हल चल नहीं देखि गयी और सप्ताहंत में भाव 6275/6300 रुपए प्रति क्विंटल रुकी रही।  
मसूर दाल 
मांग  सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं  देखी गयी और भाव सप्ताहांत में इंदौर 7500/7600 रुपए बाढ़ 7300/7600 रुपए व खुशरुपुर 7200/7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।