साप्ताहिक समीक्षा-मसूर

20-Sep-2025 08:58 PM

मसूर कीमतों में नरमी का रुख                         
        
मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में गिरावट का रुख बना रहा है। खुदरा और थोक बाजारों में ग्राहकी कमजोर होने के कारण मसूर की कीमतों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। मांग के अभाव में व्यापारी खरीद से पीछे हटे हुए हैं, जिससे बाजार में सुस्ती का माहौल बना हुआ है। जा आंकड़ों से पता चलता है कि इस वर्ष देश में मसूर के आयात में भी बड़ी गिरावट आई है। चालू वर्ष में मसूर का कुल आयात केवल 1.76 लाख टन रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.05 लाख टन कम है। आयात में इस उल्लेखनीय गिरावट के बावजूद मसूर की कीमतों में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि घरेलू उत्पादन में सुधार, पर्याप्त स्टॉक और अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति में स्थिरता के चलते बाजार फिलहाल संतुलित बना हुआ है। जब तक घरेलू स्तर पर मांग में कोई बड़ा उछाल नहीं आता या वैश्विक आपूर्ति में कोई रुकावट नहीं होती, तब तक मसूर की कीमतों में किसी बड़ी हलचल की संभावना नहीं है। आयतको की बिकवाली  का दबाव बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मसूर की कीमतों में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और सप्ताहंत में भाव मुंद्रा 5900 रुपए हजीरा 5975 रुपए व कंटेनर कनाडा 6150 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में ऑस्ट्रेलिया 6150 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
दिल्ली 
स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की मांग शांत पड़ने से दिल्ली छोटी मसूर की कीमतों में छोटी 100 रुपए व देसी बड़ी में 50 प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 8350/8400 रुपए ,बूंदी 8600/8650 रुपए उत्तरप्रदेश  8700/8750 रुपए व देसी बड़ी 6700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मध्य प्रदेश 
बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली सुस्त पड़ने से इस सप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और इस मंदी के साथ सप्ताहांत में भाव अशोकनगर 6150 रुपए बीना 6000/6500 रुपए गंजबासोदा 6100/6400 रुपए सागर 6000/6300 रुपए दमोह 6150/6500 रुपए इंदौर 6050/6100 रुपए करेली 5501/6600 रुपए व कटनी 6750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
उत्तर प्रदेश  
लिवाली कमजोर पड़ने से इस  साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश की छोटी मसूर की कीमतों में 100 रुपए व मोटी मसूर में 50/100 प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 8800/8850 रुपए मोटी 6700 रुपए ललितपुर मोटी 6200/6300 रुपए छोटी 8100/8200 रुपए व उरई 5700/6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी । 
अन्य 
चौतरफा गिरावट  के असर व मांग कमजोर पड़ने से  बिहार मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में बाढ़ 7400 रुपए खुशरूपुर 7300 रुपए व मोकामा 73400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में भाव 6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।  
मसूर दाल 
मांग सुस्त बनी रहने चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट  के साथ सप्ताहांत में भाव इंदौर 7400 रुपए बाढ़ 8250/8550 रुपए, खुशरुपुर 8150/8450 रुपए, मोकामा 8250/8550 रुपए चंदौसी 9000/10000 रुपए व हैदराबाद 7900 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।