साप्ताहिक समीक्षा-मसूर
04-Oct-2025 08:28 PM
मांग सीमित बनी रहने से मसूर की कीमतों में रहा मिलाजुला रुख
मुम्बई।चालू सप्ताह के दौरान मसूर बाजार में मांग सीमित बनी रही, जिसके चलते कीमतों में तेज़ी-मंदी का मिलाजुला रुख देखने को मिला। खरीदारों की धीमी लिवाली और स्थिर आपूर्ति के बीच मसूर के भाव स्थिर या हल्के उतार-चढ़ाव के साथ दर्ज किए गए। कनाडा में इस बार मसूर का उत्पादन शानदार रहा है और फसल की कटाई पूरी होकर स्टॉक किसानों के पास पहुंच चुका है। बावजूद इसके, कमजोर निर्यात मांग के कारण मसूर की कीमतों में स्थिरता या नरमी का रुख बना हुआ है। मोटी हरी मसूर 27–28 सेंट, लाल मसूर 23.50 सेंट और छोटी मसूर 21–22 सेंट प्रति पाउंड के करीब बिक रही है। बेलुगा मसूर 40 सेंट प्रति पाउंड पर उपलब्ध है, लेकिन किसी भी किस्म में जोरदार मांग नहीं दिख रही। भारत और अन्य एशियाई आयातकों का रुझान फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की ओर है, जहां मसूर उत्पादन रिकॉर्ड 17 लाख टन के आसपास रहने की उम्मीद है। वहां नई फसल की कटाई शुरू हो चुकी है और ऑफर प्राइस पर दबाव बढ़ने लगा है, जिससे कनाडा के लिए प्रतिस्पर्धा कड़ी हो गई है। रूस में भी मसूर का उत्पादन अच्छा हुआ है। इन सब कारणों से कनाडाई उत्पादक स्टॉक की बिक्री धीमी कर रहे हैं। अनुमान है कि 2025-26 में मसूर की आपूर्ति में कोई कमी नहीं होगी।
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मसूर की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहंत में भाव मुंद्रा 5850 रुपए हजीरा 5900/5925 रुपए व कंटेनर कनाडा 6050 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6100 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में ऑस्ट्रेलिया 6100 रुपए प्रति क्विंटल पर रुके रहे।
दिल्ली
मांग में सुधार होने से इस साप्ताह दिल्ली बड़ी मसूर में 125 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी जबकि छोटी मसूर में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 8250/8300 रुपए ,बूंदी 8550/8600 रुपए उत्तरप्रदेश 8650/8700 रुपए व देसी बड़ी 6750 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
सुस्त मांग के चलते इस सप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और सप्ताहांत में भाव अशोकनगर 6000/6050 रुपए बीना 6000/6400 रुपए गंजबासोदा 6000/6300 रुपए सागर 5800/6200 रुपए दमोह 600/6500 रुपए इंदौर 6050 रुपए करेली 5500/6507 रुपए व कटनी 6700 रुपए प्रति क्विंटल स्थिर रह गयी।
उत्तर प्रदेश
ग्राहकी का अभाव बना रहने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश की छोटी मसूर की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 8800 रुपए मोटी 6650 रुपए ललितपुर मोटी 5800/6000 रुपए छोटी 7800/8000 रुपए व उरई 5500/6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से बिहार मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में बाढ़ 7300 रुपए खुशरूपुर 7200 रुपए व मोकामा 7300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में भाव 6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
मसूर दाल
मांग सुस्त बनी रहने चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ सप्ताहांत में भाव इंदौर 7300 रुपए बाढ़ 8200/8500 रुपए, खुशरुपुर 8100/8400 रुपए, मोकामा 8200/8500 रुपए चंदौसी 8500/9500 रुपए व हैदराबाद 7800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
