साप्ताहिक समीक्षा-मसूर
02-Sep-2024 06:05 PM
सुस्त मांग के चलते मसूर में लिवाल कमजोर
मुम्बई। मांग नीरस बनी रहने से मसूर में लिवाली एकदम ठंडी बनी हुई है जिस कारण गत साप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। घरेलु फसल अच्छी होने व बढ़ते आयात के कारण देश में मसूर की उपलब्धता बढ़ी। अप्रैल से जुलाई तक 2.82 लाख टन मसूर का हुआ आयात जो गत वर्ष इसी अवधि के दौरान 4.6 लाख टन था। बढ़ती उपलब्धता के कारण आयात में देखी गयी गिरावट। अप्रैल से जुलाई के सभी महीनों में आयात 2023 के मुकाबले घटा। अप्रैल 2024 में 64,583 टन, अप्रैल 2023 में 6,647 टन, मई 2024 में 49,095 टन, मई 2023 में 61,999 टन, जून 2024 में 1.02 लाख टन जून 2023 में 1.7 लाख टन का हुआ आयात। जुलाई 2023 में 1.68 लाख टन मसूर आयात की गयी जो जुलाई 2024 में घटकर 0.66 लाख टन रह सकती है।बढ़ते आयात व घरेलू फसल अच्छी आने से उपलब्धता अच्छी। जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा। आयातकों की बिकवाली बनी रहने व लिवाली सुस्त पड़ने से मुंबई मसूर में गत साप्ताह 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में मुंद्रा 5650 रुपए हजीरा 5700 रुपए व कंटेनर 5900/6000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी गत साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 5975/6025 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
दिल्ली
दाल मिलर्स की मांग सुस्त पड़ने से दिल्ली मसूर की कीमतों में गत साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6525 रुपए ,बूंदी 6950 रुपए उत्तरप्रदेश 7000 रुपए व देसी बड़ी 6450 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से गत साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5800/5900 रुपए गंजबासोदा 5700/6000 रुपए सागर 5600/6000 रुपए दमोह 5700/6225 रुपए इंदौर 5900/5950 रुपए व कटनी 6450 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उत्तर प्रदेश
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 7150 रुपए मोटी 6650 रुपए कानपुर 6550 रुपए व ललितपुर मोटी 5800/50 रुपए छोटी 6200/6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान बिहार मसूर की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6700 रुपए खुशरूपुर 6600 रुपए व मोकामा 6700 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी। जबकि रायपुर मसूर में गत साप्ताह कोई 200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और भाव सप्ताहंत में 6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गए ।
मसूर दाल
मसूर की गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह मसूर दाल की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में जलगांव 7400 रुपए इंदौर 7500/50 रुपए बाढ़ 7700/8000 रुपए व खुशरुपुर 7600/7900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
