साप्ताहिक समीक्षा-मसूर

29-Aug-2026 08:48 PM

सीमित आवक और बढ़ती पूछ परख से मसूर में मजबूती

मुम्बई। बिकवाली कमजोर पड़ने और मांग में सुधार होने से चालू सप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में तेजी का रुख रहा। बाजार में उपलब्धता सीमित रहने के कारण निचले और मौजूदा भावों पर खरीदारों की सक्रियता बढ़ी है, जिससे मसूर की कीमतों को लगातार समर्थन मिल रहा है। उत्पादक मंडियों में मसूर की आवक सीमित बनी हुई है। मंडियों में नई बिकवाली अपेक्षाकृत कमजोर रहने के कारण बाजार में उपलब्ध स्टॉक पर दबाव कम हुआ है। दूसरी ओर, दाल मिलर्स की पूछ-परख बढ़ने से बाजार में खरीदारी गतिविधियां तेज हुई हैं। मिलर्स अपनी जरूरत के अनुसार मसूर की खरीद कर रहे हैं, जिससे कमजोर आवक के बीच बाजार में मांग का आधार मजबूत हुआ है। हालांकि, मौजूदा ऊंचे भावों पर लिवाली बहुत आक्रामक नहीं है। इसलिए बाजार में एकतरफा तेजी की संभावना फिलहाल सीमित है। इसके बावजूद कमजोर घरेलू आवक, सीमित बिकवाली और बेहतर होती मांग मसूर बाजार के लिए सकारात्मक संकेत बने हुए हैं। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने तथा लिवाली बढ़ने से इस सप्ताह आयातित मसूर की कीमतों में 75/100  रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और सप्ताहांत में मुंद्रा कनाडा मसूर 5700/5750 हजीरा 5850 रुपए कंटेनर कनाडा 6100/6150 रुपए  तथा ऑस्ट्रेलिया मसूर 6150 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी। 
दिल्ली 
दाल मिलर्स की लिवाली  बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और सप्ताहांत में भाव छोटी कोटा 7700 रुपए ,बूंदी 8500 रुपए उत्तरप्रदेश 8900 रुपए व देसी बड़ी 6900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
मध्य प्रदेश 
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से  इस सप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और  भाव सप्ताहांत में भाव अशोकनगर 5800/6200 रुपए बीना 6200/6500 रुपए गंजबासोदा 6000/6400 रुपए सागर 6000/6250 रुपए दमोह 5900/6350 रुपए इंदौर 6100 रुपए करेली 5500/6845 रुपए व कटनी 6550/6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उत्तर प्रदेश  
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश की  मसूर की कीमतों कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में भाव बरेली छोटी 10100 रुपए मोटी 6800/6850 रुपए ललितपुर मोटी 6200/6300 रुपए छोटी 8800/9200 रुपए व उरई 5900/6300 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी । 
अन्य 
मांग सुस्त बनी रहने से बिहार मसूर की कीमतों में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और  सप्ताहांत में भाव बाढ़ 7100 रुपए खुशरूपुर 7000 रुपए व मोकामा 7100 रुपए प्रति क्विंटल रहगए। जबकि  रायपुर मसूर की कीमतों में  इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और सप्ताहंत में भाव 6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
मसूर दाल 
ग्राहकी सुस्त बनी रहने  चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में कोई तेजी मंदी दर्ज की गयी  और सप्ताहांत में भाव इंदौर 7100/7250 रुपए बाढ़ 7900/8100 रुपए, खुशरुपुर 7800/8000 रुपए, मोकामा 7900/8100 रुपए चंदौसी 8700 रुपए व हैदराबाद 7550 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।