साप्ताहिक समीक्षा- तुवर

29-Aug-2026 08:38 PM

कमजोर आवक और मजबूत मांग से तुवर में तेजी

नई दिल्ली। उत्पादक मंडियों में तुवर की आवक कमजोर रहने और मांग मजबूत होने के कारण चालू सप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में तेजी का रुख रहा। बाजार में उपलब्धता सीमित होने से खरीदारों की सक्रियता बढ़ी है, जिससे भावों को समर्थन मिला। तुवर के प्रमुख उत्पादक राज्य कर्नाटक में 101 तालुकों को सूखा प्रभावित घोषित किया गया है। कमजोर मानसून के कारण राज्य में इस वर्ष तुवर उत्पादन में करीब 30 प्रतिशत की कमी आने की संभावना जताई जा रही है। उत्पादन घटने की आशंका और कमजोर आवक को देखते हुए स्टॉकिस्ट तुवर की बिकवाली धीमी गति से कर रहे हैं। इससे बाजार में उपलब्धता और अधिक सीमित हो रही है। आगामी दिनों में यदि उत्पादक मंडियों में आवक कमजोर बनी रहती है और मांग मजबूत रहती है, तो तुवर की कीमतों में तेजी का रुख जारी रहने की संभावना है। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग बढ़ने से मुंबई अफ्रीकी तुवर के भाव सप्ताहभर में 200/250 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गए। सप्ताहांत में मोजाम्बिक सफेद 6300/6450 रुपये, गजरी 6250/6300 रुपये, मटवारा 6000/6050 रुपये, मलावी 5800/6000 रुपये तथा सूडान 8400 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार चेन्नई में लेमन तुवर के भाव 100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और  सप्ताहंत में भाव 8000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
आयातित     
निर्यातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व निर्यात मांग बेहतर होने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 30 डॉलर प्रति टन की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में 875 डॉलर प्रति टन हो गयी।
दिल्ली 
पोर्ट की तेजी समर्थन व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 100 रुपए व देसी तुवर में 150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 8300 रुपए व देसी 8600/8650 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
महाराष्ट्र 
स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने व दाल मिलर्स की मांग मजबूत बनी रहने से  इस साप्ताह महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 150/250 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव  सप्ताहांत में  सोलापुर में 7400/8500 रुपये,अकोला 8550/8600 रुपए, लातूर में 8150/8200 रुपये, नागपुर 8600/8650 रुपये, बार्शी 7500/8000 रुपये हिंगणघाट 7800/8800 रुपए व अहमदनगर 8000/8200 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
कर्नाटक   
बिकवाली शांत बनी रहने व लिवाली बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7800/8850 रुपए रायचूर 7000/8019 रुपए बीदर 7622/8466 रुपए व तालिकोट 7015/8059 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।    
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स लिवाली बढ़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 8600/8700 रुपए जबलपुर 5000/7200 रुपए पिपरिया 5500/7400 रुपए व करेली 5790/7512 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
अन्य 
चौतरफा तेजी के समर्थन व मांग में सुधार होने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की सुधार के साथ भाव सप्ताहांत  में 8600/8850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। कानपुर तुवर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और सप्तहांत में भाव 7400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
तुवर दाल 
तुवर की तेजी के समर्थन व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 12000/12500 रुपए, कटनी फटका 11600/11800 रुपए, अकोला 11300/12700 रुपए,लातूर फटका 12300/12500 रुपए, गुलबर्गा फटका 11600/12700 रुपए व कानपुर फटका 11800/11900 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी।