साप्ताहिक समीक्षा-मटर
23-Nov-2024 07:56 PM
सुस्त मांग के चलते मटर की कीमतों में नरमी
कानपुर। बढे भावो पर बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। पोर्ट पर आयातित मटर की उपलब्धता बनी रहने व सुस्त मांग के चलते मटर की कीमतों पर दबाव बन हुआ है। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मटर की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में मुंबई कनाडा 3550/3600 रुपए रूस 3400 रुपए व मुद्रा कनाडा 3375/3400 रुपए व रूस 3325/50 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर बनी रहने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 3725/3750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी । इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 3200/3350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। लिवाली कमजोर पड़ने से महोबा मटर भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहंत में 3300/3400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार मऊरानीपुर मटर में गत साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 3150/3250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। चौतरफा गिरावट के असर व मांग में कमजोर पड़ने से दमोह मटर 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 3275/3350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मटर दाल
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में कानपुर 4100/4150 रुपए व इंदौर 4250 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।
