साप्ताहिक समीक्षा-मटर

10-Dec-2024 07:07 PM

मांग कमजोर बनी रहने से मटर की कीमतों में गिरावट     
                                              
कानपुर। बढ़ते आयात के कारण पोर्ट व घरेलू बाजार में मटर की अच्छी उपलब्धता बनी हुई है। उपलब्धता बनी रहने व कमजोर मांग के चलते गत साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। पिली मटर का आयात खोले जाने के कारण भारतीय किसानो की मटर बुवाई में रुचि कम दिखाई दे रही। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में 9 दिसंबर तक मटर की बिजाई 8.9 लाख हेकटेयर में की गयी जो गत वर्ष की समानवधि से 0.5 हज़ार कम है। हरी मटर के भाव ऊंचे होने के कारण किसान हरी मटर की बिजाई अधिक कर रहे है। ANSAC MOON BEAR जहाज 20411 मैट्रिक टन पिली मटर लेकर 10 दिसंबर तक कांडला पोर्ट पर पहुंच सकता है। आयातकों की बिकवाली का दबाव बना रहने व लिवाली सुस्त पड़ने से गत साप्ताह के दौरान आयातित मटर की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में  मुंबई कनाडा 3550/3600 रुपए रूस 3400 रुपए व मुद्रा कनाडा 3375/3400 रुपए व रूस 3325/50 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गए। दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर बनी रहने से  कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 3700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी । इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में भी गत साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ सप्ताहांत में 3100/3300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। मांग सुस्त बनी रहने से  महोबा मटर में  इस  साप्ताह कोई हल चल नहीं देखी गयी और भाव  सप्ताहंत में 3300/3400 रुपए प्रति क्विंटल पर रुके रहे। इसी प्रकार मऊरानीपुर मटर में भी कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 3200/3300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। लिवाली कमजोर बनी रहने से मध्य प्रदेश की मंडियों में भी मटर की कीमतों में इस साप्ताह को 50/100 रुपए प्रति  क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहंत में दमोह 3275/3325 रुपए व बीना 3000/3400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मटर दाल  
मटर की गिरावट के असर व ग्राहकी का अभाव बना रहने से गत साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में कानपुर 4000/4100 रुपए व इंदौर 4200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।