साप्ताहिक समीक्षा-मटर
01-Feb-2025 07:25 PM
मांग न निकलने से मटर लिवाली में शांत
कानपुर। मटर के आयात में वृद्धि और मांग की सुस्ती के कारण मटर की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही, अन्य दालों की कीमतों में गिरावट भी मटर के बाजार पर असर डाल रही है, जिससे मटर में मंदी आई है। सुस्त मांग के चलते मटर की कीमतों में इस साप्ताह गिरावट का रुख रहा। मटर के आयात में इस वर्ष सबसे बड़ी वृद्धि देखी जाएगी,जिसमें आयात 29.58 लाख टन तक बढ़ने की संभावना है। 2023 में केवल 0.1 लाख टन मटर का आयात हुआ था, क्योंकि आयात की अनुमति दिसंबर 2023 से दी गई थी। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग सुस्त बनी रहने से आयातित मटर की कीमतों में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में मुंबई कनाडा 3425 रुपए रूस 3375 रुपए व मुद्रा कनाडा 3325 रुपए व रूस 3275 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गए। ग्राहकी का अभाव बना रहने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में 3625 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। लिवाली कमजोर बनी रहने से महोबा मटर में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 2700/3300 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार मऊरानीपुर मटर में भी 100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी के साथ भाव सप्ताहंत में 3000/3200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। चौतरफा गिरावट के असर व ग्राहकी का समर्थन न मिलने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में दमोह 3100/3165 रुपए व बीना 3000/3200 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मटर दाल
मटर की गिरावट के असर लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में कानपुर 3850/3900 रुपए व इंदौर 4100/4200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
