साप्ताहिक समीक्षा-मटर
15-Mar-2025 07:54 PM
शुल्क मुक्त मटर आयात समय सीमा बढ़ाए जाने से मटर में लिवाल गायब
कानपुर। उत्पादक मंडियों में नयी फसल की आवक का दबाव बढ़ने व मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान भी मटर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। शुल्क मुक्त मटर आयात समय सीमा बढ़ाए जाने व घरेलु बाजार में उपलब्धता बढ़ने से कीमतों पर दबाव बना हुआ है जिससे बाजार में और गिरावट आने की संभावना है। आयातकों की बिकवाली का दबाव बना रहने व सुस्त मांग के चलते इस साप्ताह आयातित मटर की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव मुंबई कनाडा 3650 रुपए रूस 3500 रुपए व मुद्रा कनाडा 3500 रुपए व रूस 3400 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। आयातित मटर की गिरावट के असर व नयी मटर की उपलब्धता बढ़ने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 250 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में पुराना 3625 रुपए व नया 3550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार ललितपुर मटर भी 75/100 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 3400/3675 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। मांग सुस्त बनी रहने से राठ मटर में भी इस साप्ताह 175/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ सप्ताहंत में 3100/3350 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार मऊरानीपुर मटर में भी 325 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 3200/3275 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। ग्राहकी अभाव बना रहने से उरई मटर में इस साप्ताह 250 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 3200/3225 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर बनी रहने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 250/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दमोह 3150/3300 रुपए व बीना 3000/3300 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मटर दाल
मटर की गिरावट के असर व लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में कानपुर 4300/4350 रुपए व इंदौर 4400/4450 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
