साप्ताहिक समीक्षा-मटर
26-Apr-2025 08:05 PM
ग्राहकी का अभाव बना रहने से मटर में गिरावट
कानपुर। मांग नीरस बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। उत्पादक मंडियों व पोर्ट पर उपलब्धता बनी रहने से मटर में लिवाली शांत बनी हुई है जिस कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है। आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मटर की कीमतों में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3650 रुपए रूस 3550 रुपए व मुद्रा कनाडा 3500/3525 रुपए व रूस 3400 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। ग्राहकी कमजोर बनी रहने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 3650 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। जबकि ललितपुर मटर में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 3200/3425 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गए। राठ मटर में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 3100/3400 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। लिवाली कमजोर बनी रहने मऊरानीपुर मटर भी 300 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 3200/3225 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार उरई मटर बह इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ के साथ भाव सप्ताहांत में 3250/3360 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर बनी रहने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में दमोह 3300/3425 रुपए व बीना 3150/3300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
मटर दाल
मटर की गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहंत में कानपुर 3900/3950 रुपए व इंदौर 4000/4200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
