साप्ताहिक समीक्षा-मटर
14-Jun-2025 08:49 PM
मांग कमजोर पड़ने से मटर में गिरावट
कानपुर। सरकार द्वारा पीली मटर के शुल्क मुक्त आयात की समय सीमा बढ़ाए जाने के फैसले का असर देश के दाल बाजारों पर साफ नजर आने लगा है। चालू सप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि बाजार में बिकवाली का दबाव देखा गया। व्यापारियों के अनुसार, शुल्क मुक्त आयात की समय सीमा बढ़ने से आयातित मटर की उपलब्धता बढ़ने की संभावना ने घरेलू बाजार में दवाब पैदा किया है। इसका सीधा असर थोक मंडियों पर पड़ा, जहां स्टॉकिस्ट और कारोबारी तेजी से अपनी पुरानी मटर की खेप निकालने में जुट गए। इस बिकवाली के कारण मटर की कीमतों में नरमी देखी गई। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आयात की स्थिति बनी रही और घरेलू उठाव कमजोर रहा, तो आने वाले सप्ताहों में मटर की कीमतों में और गिरावट संभव है। आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मटर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3550/3575 रुपए रूस 3400/3425 रुपए व मुद्रा कनाडा 3300/3325 रुपए व रूस 3200/3225 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार कोलकाता मटर भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में कनाडा 3750 रुपए व रूस 3650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। मांग सुस्त बनी रहने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 125 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 3525/3550 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार ललितपुर मटर में भी इस साप्ताह 150/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 3000/3200 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। मांग का अभाव बना रहने से राठ में 200 रूपये महोबा में 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में राठ 3000/3100 रुपए व महोबा 3200/3400 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार जालौन मटर भी 150 रुपए व कोंच 100 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में जालौन 3100 रुपए व कोंच 3120 प्रति क्विंटल रह गयी। मांग कमजोर पड़ने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में दमोह 3175/3200 रुपए व बीना 3100/3200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
मटर दाल
मटर की गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में कानपुर 3800/3850 रुपए व इंदौर 3950/4000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
