साप्ताहिक समीक्षा-मटर

28-Jun-2025 08:08 PM

लिवाली सुस्त बनी रहने से मटर में गिरावट 
                                              
कानपुर। चालू सप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में गिरावट का रुख देखा गया है।  मांग में निरंतर कमजोरी और बढ़ती बिकवाली के दबाव के चलते मटर की कीमतों पर दबाव बना रहा। पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होने के कारण मांग में सुस्ती के चलते खरीदारों की सक्रियता कम बनी रही,जिस कारण कीमतों पर दबाव बना रहा। आयातकों की बिकवाली का दबाव बना रहने व लिवाली सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान भी आयातित मटर की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3350 रुपए रूस 3200 रुपए व मुद्रा कनाडा 3150/3200 रुपए व रूस 3050/3100 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार  कोलकाता मटर भी इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में कनाडा 3700 रुपए व रूस 3600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। मांग सुस्त बनी रहने  कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी दर्ज की गयी और इस तेजी मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में 3475/3500 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गए। ललितपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में 3000/3350 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। ग्राहकी का समर्थन न मिलने से उरई मटर इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 3000/3100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कोंच मटर भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी के साथ 3000/3030 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। मांग सुस्त बनी रहने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहांत में बीना 3200/3250 रुपए व दमोह 3200/3260 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मटर दाल  
मटर की गिरावट  के असर  व लिवाली कमजोर पड़ने  से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी  दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में कानपुर 3850/3900 रुपए व इंदौर 4000/4050  रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।