साप्ताहिक समीक्षा-मटर
20-Sep-2025 09:05 PM
मांग सुस्त बनी रहने से मटर की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी
कानपुर। चालू सप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में गिरावट का रुख लगातार बना रहा। स्टॉक की सुचारु उपलब्धता और आयातित माल की आपूर्ति के चलते मांग निकलने के कारण कीमतों को सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है। यदि मटर की उपलब्धता यूं ही बनी रही तो निकट भविष्य में मटर की कीमतों में और नरमी देखी जा सकती है। कनाडा में 2025-26 के मौजूदा सीजन में मटर का रिकॉर्ड उत्पादन होने की संभावना है, जबकि पिछले सीजन से बचा 5.44 लाख टन का स्टॉक पहले से ही मौजूद है। अनुमान है कि इस बार 30 लाख टन पीली मटर, 5.5 लाख टन हरी मटर और 2 लाख टन अन्य किस्मों का उत्पादन होगा, जिससे कुल उपलब्धता 40 लाख टन से अधिक रह सकती है। हालांकि, निर्यात में वृद्धि की संभावनाएं सीमित हैं। चीन द्वारा लगाए गए 100% आयात शुल्क और भारत द्वारा संभावित सीमा शुल्क जैसे कारक कनाडा के लिए चुनौती बन सकते हैं। यदि ये बाधाएं नहीं हटतीं, तो सीजन के अंत तक देश में भारी अधिशेष स्टॉक रह सकता है। वर्तमान परिस्थितियों में कनाडा का मटर निर्यात लगभग 22 लाख टन तक सीमित रहने का अनुमान है। उत्पादन में तेजी का कारण सस्कैचवान और अल्बर्टा जैसे क्षेत्रों में बेहतर मौसम और 40-60 बुशेल/एकड़ तक की रिकॉर्ड उपज दरें हैं, जिससे स्थानीय कीमतों पर भी दबाव बना हुआ है।
आयातकों की बिकवाली दबाव बना रहने व मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मटर की कीमतों में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3400/3425 रुपए रूस 3175 रुपए व मुद्रा कनाडा 3150/3200 रुपए व रूस 3000/3025 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार कोलकाता मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटलघटकर भाव सप्ताहांत में कनाडा 3650/3700 रुपए व रूस 3300/3350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। लिवाली कमजोर बनी रहने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में 3400/3450 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की घटकर सप्ताहंत में 3100/3250 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। मांग कमजोर बनी रहने से महोबा मटर में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी के साथ भाव सप्ताहंत में 3100/3350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।इसी प्रकार राठ मटर भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 3100/3250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। चौतरफा गिरावट के असर व मांग शांत बनी रहने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 75/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बीना 2800/3000 रुपए व दमोह 3075/3150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मटर दाल
मांग सुस्त पड़ने से गत साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 150 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज किया गया और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहंत में कानपुर 3700/3750 रुपए व इंदौर 3900/4000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
