साप्ताहिक समीक्षा-मटर
04-Oct-2025 08:24 PM
मांग बढ़ने से मटर की कीमतों में बढ़त
कानपुर। मटर की कीमतों में इस सप्ताह तेजी का रुख देखने को मिला है। हाल के दिनों में घटे भावों पर बिकवाली लगभग थम गई है, वहीं लिवाली में बढ़ोतरी से बाजार को समर्थन मिला है। चना की कीमतों में हालिया तेजी के चलते दाल मिलर्स का रुझान अब मटर की ओर बढ़ा है। चना महंगा होने पर मटर को विकल्प के रूप में उपयोग किया जा रहा है, जिससे मटर की मांग में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है। बढ़ती मांग और सीमित बिकवाली के चलते मटर के भाव में बढ़त दर्ज की गई है। पश्चिमी कनाडा की मंडियों में अच्छी पैदावार और सीमित निर्यात मांग के कारण मटर की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। इस सीजन में कनाडा में मटर का उत्पादन बेहतर हुआ है, लेकिन भारत और चीन जैसे बड़े आयातक देशों से मांग कमजोर बनी हुई है। भारत में पीली मटर पर फिर से आयात शुल्क लगाए जाने की आशंका के चलते आयातक लंबे अनुबंध करने से हिचक रहे हैं, वहीं चीन कनाडाई मटर पर 100% शुल्क लगा चुका है। इस कारण पीली मटर की कीमतें घटकर 6.50 डॉलर प्रति बुशेल तक आ चुकी हैं, हालांकि कहीं-कहीं मामूली कारोबार से यह 7.25–7.75 डॉलर के दायरे में बनी हुई है। हरी मटर और माप के मटर की कीमतें भी लगभग स्थिर हैं, लेकिन इनकी निर्यात मांग भी सुस्त बनी हुई है। रूस और यूक्रेन से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा ने कनाडा के लिए हालात और कठिन बना दिए हैं।
आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़न व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मटर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3450 रुपए रूस 3250 रुपए व मुद्रा कनाडा 3225/3250 रुपए व रूस 3125/3150 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी गए। इसी प्रकार कोलकाता मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर भाव सप्ताहांत में कनाडा 3700/3750 रुपए व रूस 3350/3400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। मांग मजबूत होने से चालू सप्ताह के दोरान कानपुर मटर की कीमतों में 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में 3500/3550 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में 2950/3150 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। लिवाली बढ़ने से महोबा मटर में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 3100/3400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार राठ मटर भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल सुधरकर सप्ताहांत में 3000/3200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। चौतरफा तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बीना 2900/3100 रुपए व दमोह 3150/3275 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मटर दाल
मटर की तेजी के समर्थन व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में कानपुर 3600/3650 रुपए व इंदौर 3900/3950 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
