साप्ताहिक समीक्षा-मटर

15-Nov-2025 07:51 PM

साप्ताहिक समीक्षा-मटर  

लिवाली शांत पड़ने से मटर की कीमतों में गिरावट                 
                         
कानपुर। चालू सप्ताह के दौरान मटर के बाज़ार में गिरावट रुख देखने को मिला। ऊँचे भावों पर बिकवाली का दबाव बढ़ने और लिवाली कमजोर पड़ने से कीमतों में गिरावट का रुख बना रहा। दाल मिलर्स की ओर से लिवाली सीमित रहने के कारण बढ़ते दामों को समर्थन नहीं मिल सका और बाजार दबाव में रहा। इस वर्ष मटर की बुवाई पिछले वर्ष की तुलना में तेज़ गति से आगे बढ़ रही है। 7 नवंबर तक देशभर में मटर की बुवाई 3.38 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 0.87 लाख हेक्टेयर अधिक है। बुवाई में यह बढ़त आगामी महीनों में संभावित अधिक उत्पादन का संकेत देती है। 
1 नवंबर 2025 से भारत द्वारा पीली मटर पर 30% आयात शुल्क लगाए जाने से कनाडा का मटर व्यापार दबाव में है। उत्पादन अधिक है, पर वैश्विक मांग कमजोर है और चीन का बाजार लगभग बंद है। रूस–यूक्रेन की मजबूत प्रतिस्पर्धा और काला सागर क्षेत्र में सस्ती मटर की उपलब्धता से कनाडा की चुनौतियाँ बढ़ी हैं। चीन स्टॉक कम होने के बावजूद कनाडाई मटर पर लगे 100% शुल्क में कमी के संकेत नहीं दे रहा और रूसी मटर का आयात बढ़ा रहा है। पश्चिमी कनाडा में पीली मटर 7 डॉलर, हरी 10–10.25 डॉलर, और मापले मटर 9–10.50 डॉलर प्रति बुशेल पर बिक रही है। भारत में मटर की बुवाई तेज है और पिछले वर्ष से अधिक क्षेत्र में हो रही है। पूर्व आयातित मटर का स्टॉक भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से इस साप्ताह आयातित मटर की कीमती में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3600/3625 रुपए रूस 3525 रुपए व मुद्रा कनाडा 3475 रुपए व रूस 3425/50 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। मांग बेहतर सुस्त पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान  कानपुर मटर की कीमतों में 75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में 3825/3850 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार  ललितपुर मटर की कीमतों में भी  इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी के साथ भाव सप्ताहंत में 3300/3550 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। लिवाली कमजोर पड़ने  से महोबा मटर में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 3300/3700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार उरई मटर में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 3300/3500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। झांसी मटर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 3400/3600 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली सुस्त बनी रहने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस  साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल का क्विंटल का नरमी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में बीना 3400/3500 रुपए व दमोह 3325/3425 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
मटर दाल  
मटर की गिरावट के असर व दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट  दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में कानपुर 4000/4050 रुपए व इंदौर 4200/4250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।