साप्ताहिक समीक्षा-मटर

30-May-2026 09:18 PM

लिवाली बनी रहने से मटर की कीमतों में बढ़त  

कानपुर। चालू सप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में सुधार का रुख देखने को मिला। निचले स्तर के भावों पर बिकवाली का दबाव घटने और खरीदारों की सक्रियता बढ़ने से बाजार को अच्छा समर्थन मिला। व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आने से प्रमुख मंडियों में मटर के भाव मजबूत हुए हैं। अनुसार हाल के दिनों में कीमतों में आई गिरावट के बाद मौजूदा स्तर पर मटर का व्यापार लाभकारी दिखाई देने लगा है। इसी कारण व्यापारियों एवं स्टॉकिस्टों की खरीद बढ़ी है, जिससे बाजार की धारणा मजबूत हुई है। घरेलू बाजार में लोकल खपत के साथ-साथ चालानी मांग भी संतोषजनक बनी हुई है। मांग में सुधार के कारण उपलब्ध स्टॉक की खपत बढ़ रही है, जिससे कीमतों को लगातार समर्थन मिल रहा है। कारोबार के दौरान खरीदार पहले की तुलना में अधिक सक्रिय नजर आए, जिससे बाजार में सकारात्मक माहौल बना रहा। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आगामी दिनों में मांग का रुख इसी तरह मजबूत बना रहता है और बिकवाली का दबाव नियंत्रित रहता है, तो मटर की कीमतों में और सुधार की संभावना बन सकती है। फिलहाल बाजार का रुख मजबूती की ओर दिखाई दे रहा है।आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मटर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहंत में मुंद्रा बंदरगाह पर कनाडा मटर 4025 रुपए रूस 3925 रुपए व हजीरा बंदरगाह पर कनाडा 4175/4225 रुपए व रूस 4150 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। स्टाकिस्टों की लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह कानपुर मटर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज की गयी और इस बढ़त के साथ भाव 4450 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में भी 50 रुपए प्रति बढ़कर सप्ताहंत में 3900/4300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। लिवाली बनी रहने बनी रहने से राठ मटर में 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहंत में 4300/4500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। लिवाली बढ़ने से मऊरानीपुर मटर में भी 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 4100/4300 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। लिवाली व बिकवाली शांत बनी रहने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहंत में भाव सप्ताहंत में बीना 3800/4250 रुपए व दमोह 4000/4250 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
कनाडा 
पश्चिमी कनाडा में मटर की बुवाई रफ्तार पकड़ रही है। अल्बर्टा में करीब 70 प्रतिशत तथा सस्कैचवान में 53 प्रतिशत बुवाई पूरी हो चुकी है। मौसम में सुधार से फसल की प्रगति संतोषजनक बताई जा रही है। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार चीन को कनाडा से मटर का निर्यात मजबूत बना हुआ है। अप्रैल माह में कनाडा चीन के मटर आयात बाजार में रूस के करीब पहुंच गया, जिससे निर्यातकों को अच्छा समर्थन मिला है। वहीं पश्चिमी कनाडा में पीली मटर का एफओबी फार्म भाव 8.00-8.50 डॉलर प्रति बुशेल पर स्थिर बना हुआ है। चीन के आयातक खरीद में सक्रिय हैं, जबकि भारतीय आयातकों की मांग अपेक्षाकृत धीमी बताई जा रही है।
मटर दाल  
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी देखी गयी और सप्ताहंत में भाव कानपुर 4750/4900 रुपए व इंदौर 4800/4950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।