साप्ताहिक समीक्षा - उड़द

30-May-2026 09:11 PM

कमजोर लिवाली और बढ़ी आवक से उड़द में गिरावट

चेन्नई। चालू सप्ताह के दौरान उड़द बाजार में नरमी का माहौल बना रहा। लिवाली कमजोर पड़ने तथा उत्पादक मंडियों में ग्रीष्मकालीन उड़द की आवक बढ़ने से कीमतों पर दबाव देखा गया। दाल मिलों और व्यापारियों की जरूरत आधारित खरीदारी के कारण बाजार को अपेक्षित समर्थन नहीं मिल पाया। ग्रीष्मकालीन नई फसल की आवक लगातार बढ़ रही है, जबकि घरेलू बाजार में मांग सीमित बनी हुई है। बढ़ी हुई आपूर्ति के मुकाबले मांग कमजोर रहने से अधिकांश मंडियों में उड़द के भाव दबाव में रहे।बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में खरीदार सतर्क रुख अपनाए हुए हैं और केवल आवश्यकतानुसार ही खरीदारी कर रहे हैं। इसके चलते बाजार में तेजी का माहौल नहीं बन पा रहा है। हालांकि आवक का दबाव कम होने और मांग में सुधार आने पर उड़द की कीमतों को फिर से समर्थन मिल सकता है। आयातकों की बिकवाली बढ़ने तथा मांग कमजोर पड़ने से चेन्नई उड़द की कीमतों में इस सप्ताह 50/75 रुपए प्रति क्विंटल का नरमी दर्ज की गयी। सप्ताहांत में एफएक्यू उड़द के भाव 7850 रुपए तथा एसक्यू उड़द के भाव 8600 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार मुंबई उड़द की कीमतों में भी इस सप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद सप्ताहांत में भाव 7850 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व निर्यात मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 5  डॉलर और एसक्यू में 5 डॉलर प्रति टन की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 820 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 900 डॉलर प्रति टन रह  गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व मांग सुस्त पड़ने से इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 75/125 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 8225 रुपए और एसक्यू 8900 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
मध्य प्रदेश
बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली सुस्त पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 100/125 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में  जबलपुर में 5000/8000 रुपए,करेली 4400/7450 रुपए दमोह 7400/7900 रुपए और इंदौर में 6500/8500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
महाराष्ट्र
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी  रहने से इस साप्ताह महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहंत में भाव अकोला में 8250 रुपए, लातूर में 4000/7200 रुपए, जलगांव 7300/8300 रुपए बार्शी 5000/7५00 रुपए व अहमदनगर 4500/7500 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।
अन्य 
लिवाली बढ़ने  कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी  के साथ भाव सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 8350 रुपए व विजयवाड़ा में 8300 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार राजस्थान उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटलकी बढ़त देखी गयी और भाव सप्ताहंत में जयपुर 7400/8400 रुपए व कोटा 5500/7500  रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
उड़द दाल
मांग सिमित बनी रहने से इस साप्ताह उड़द दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 9750/11200 रुपए, भाटापारा 9600/10600 रुपए, जलगांव में 8900/11100 रुपए, मेरठ 8900/9800 रुपए और इंदौर  9800/13500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।