साप्ताहिक समीक्षा-मटर
02-Sep-2024 06:10 PM
ग्राहकी का अभाव बना रहने से मटर की कीमतों में गिरावट
कानपुर। उपलब्धता बढ़ने व मांग कमजोर बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। कनाडा, रशिया व अन्य देशों में मटर का उत्पादन बढ़ा। भारत द्वारा जनवरी से जुलाई तक 20 लाख टन से अधिक मटर आयात की गई। । भारत में मटर का बड़ा स्टॉक होने से आयात मांग घटने लगी। कनाडा में इस वर्ष पीली मटर की फसल अच्छी, निर्यात हेतु पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध। कनाडा व रशिया निर्यातकों की निगाहें भारत की मटर आयात समय सीमा पर टिकीं। पोर्ट पर मटर की उपलबधत बढ़ने से मटर में आयातकों की बिकवाली का दबाव बना हुआ है। जिस कारण गत साप्ताह के दौरान आयातित मटर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3900 रुपए रूस 3725/50 रुपए व मुद्रा कनाडा 3800 रुपए व रूस 3675/3700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। ग्राहकी सुस्त बनी रहने से कानपुर मटर की कीमतों में गत साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 4150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में भी गत साप्ताह के दौरान 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और सप्ताहांत में भाव 3700/3775 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। मांग कमजोर पड़ने से महोबा मटर 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर भाव सप्ताहंत में 3600/3950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार मऊरानीपुर मटर भी 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में मऊरानीपुर 3700/3800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। मांग सुस्त पड़ने से कोंच मटर में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और भाव 3600/3750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली शांत बनी रहने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में गत साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और भाव 3750/3850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मटर दाल
मटर की गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल नरमी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में कानपुर 4450/4500 रुपए व इंदौर 4700/5050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
