साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

19-Oct-2024 07:43 PM

लिवाली कमजोर पड़ने से तुवर की कीमतों में गिरावट 
                                                        
मुम्बई। बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। हालांकि सप्ताहांत में बाजार में कुछ पूछ परख देखी गयी जिससे कीमतों में कुछ सुधार देखा गया। मुंबई पोर्ट पर अफ्रीकन तुवर की उपलब्धता बढ़ने व मांग कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह अफ्रीकन तुवर की कीमतों में 200/350 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की  गयी और भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 7500/7600 रुपए ,गजरी 7450/7500 रुपए मलावी 7100 रुपए डोडोमो 7150 रुपए व सूडान 9700/9750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग में सुधार होने से चेन्नई तुवर लेमन में 100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव 9000/9050 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
बर्मा  
निर्यात मांग कमजोर बनी रहने  से बर्मा तुवर में इस सप्ताह 45 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 1050 डॉलर प्रति टन रह गयी।    
दिल्ली 
मांग में सुधर सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 75 रुपए व देसी तुवर में भी 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज की गयी  और इस  बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 9575 रुपए महाराष्ट्र लाइन 10150 रुपए व कर्नाटक लाइन 10250 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
महाराष्ट्र 
तुवर दाल में मांग सुस्त बनी रहने से तुवर में दाल मिलर्स लिवाली एकदम शांत पड़ी है। जिस कारण महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 200/400 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और भाव सप्ताहांत में सोलापुर 9100/9800 रुपए अकोला 9700/9900 रुपए नागपुर 9850/9900 रुपए हिंगणघाट 9100/9410 रुपए लातूर 10500/10700 रुपए व अहमदनगर 9800/10000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।   
कर्नाटक   
लिवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 10200/10700 रुपए यादगीर 10450 रुपए व रायचूर 8710/8766 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।   
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 10200/10300 रुपए जबलपुर 7000/8500 रुपए पिपरिया 7500/8800 रुपए व करेली 4900/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से रायपुर तुवर में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और  भाव सप्ताहंत में 10000/10300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर भी चालू साप्ताह के दौरान 400 रुपए प्रति क्विंटल घटकर  सप्ताहंत में 8800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
तुवर दाल 
ग्राहकी सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह  के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 14700/15600 रुपए, कटनी फटका 14000/14200 रुपए, अकोला 14200/15300 रुपए,लातूर फटका 15300/15500 रुपए, गुलबर्गा फटका 14600/15200 रुपए व कानपुर फटका 14000/14500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।