साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

23-Nov-2024 07:37 PM

बिकवाली शांत पड़ने व मांग मजबूत होने से कीमतों में तेजी

मुम्बई। हाजिर में तुवर की उपलब्धता कमजोर पड़ने व मांग मजबूत होने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में तेजी का रुख रहा। कमजोर स्टॉक को देख स्टाकिस्टों व आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व दाल मिलर्स की सक्रियता बढ़ने से तुवर की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला। हालांकि, कर्नाटक में तुवर की फसल तैयार हो चुकी है और दिसंबर के पहले सप्ताह में उत्पादक मंडियों में नई तुवर की आवक शुरू हो सकती है। नई आवक के साथ तुवर की कीमतों पर दबाव आ सकता है, जिससे संभावित रूप से कीमतों में गिरावट हो सकती है। इसलिए, बढ़ती कीमतों पर मुनाफा वसूली करने की सलाह दी जा रही है। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग बढ़ने इस साप्ताह चेन्नई तुवर लेमन में 400 रुपए प्रति क्विंटल की  बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी  के साथ भाव सप्ताहंत में 9850/9900 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। जबकि  मुंबई अफ्रीकन तुवर में इस साप्ताह 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6900/7000 रुपए ,गजरी 6600/6650 रुपए मलावी 6400/6500 रुपए डोडोमो 6500/6600 रुपए व सूडान 10550/10600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
बर्मा  
निर्यात मांग बढ़ने से बर्मा तुवर में इस सप्ताह 10 डॉलर प्रति टन की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में 1040 डॉलर प्रति टन  हो गयी।    
दिल्ली 
रेडी में तुवर का स्टॉक न के बराबर बना रहने व लिवाली बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 600 रुपए व देसी तुवर में 650 रुपए प्रति क्विंटल की अच्छी तेजी  देखी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 10750/10800 रुपए व देसी 10950/11150 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
महाराष्ट्र 
स्टाकिस्टों की बिकवाली सुस्त पड़ने व लिवाली बेहतर होने से  महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में सोलापुर 9500/10300 रुपए अकोला 10600/10900 रुपए नागपुर 10700 रुपए  लातूर 11625 रुपए व अहमदनगर 10000/10200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।   
कर्नाटक   
मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 10700/11100 रुपए बीदर 10200/10350 रुपए हो गयी।    
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स की मांग मजबूत होने से  मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 500/550 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी  के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 11100/11200 रुपए जबलपुर 8000/10300 रुपए पिपरिया 8500/9500 रुपए व करेली 8300/9600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा तेजी के सपोर्ट व लिवाली बढ़ने से रायपुर तुवर में इस  साप्ताह 300 रुपए प्रति क्विंटल जी बढ़त देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 10800/11100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर में भी चालू साप्ताह के दौरान 100 रुपए प्रति के सुधार के सा9 भाव सप्ताहंत में 8800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
तुवर दाल 
तुवर की तेजी सपोर्ट व लिवाली बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 300/400 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 15200/16100 रुपए, कटनी फटका 14700/14900  रुपए, अकोला 15800/16500 रुपए,लातूर फटका 16200/16500 रुपए, गुलबर्गा फटका 15200/16000 रुपए व कानपुर फटका 14700/15100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी ।