साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

07-Dec-2024 08:03 PM

बिकवाली का दबाव बढ़ने से तुवर में लिवाल कमजोर         
                                                      
मुम्बई। नयी तुवर की बढ़ती आवक को देख स्टाकिस्टों व आयातकों की बिकवाली बढ़ी जिससे चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। भारतीय नयी फसल को आता देख बर्मा निर्यातक भी तुवर बिकवाली भाव घटाकर रहे जिससे कीमतों पर दबाव देखा जा रहा। आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली कमजोर बनी रहने से  इस साप्ताह चेन्नई तुवर लेमन में 500 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में 9150/9200 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार मुंबई अफ्रीकन तुवर में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6750/6800 रुपए ,गजरी 6500/6550 रुपए मलावी 6300/6400 रुपए डोडोमो 6350/6400 रुपए व सूडान 10300/10400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
बर्मा    
निर्यातको की बिकवाली बढ़ने व मांग सुस्त पड़ने से बर्मा तुवर में इस सप्ताह 75डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 940 डॉलर प्रति टन रह गयी।    
दिल्ली 
पोर्ट की गिरावट के असर व मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 400 रुपए व देसी तुवर में 300 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे  के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 9800 रुपए व देसी 10200/10400 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।  
महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र की उत्पादक मंडियों में नयी तुवर की छिट पुट आवक शुरू हो चुकी। नयी तुवर आवक को स्टाकिस्टों ने बिकवाली बढ़ा दी है जिसे कारण चालू सप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में 250/500 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 9000/10300 रुपए अकोला 9850/10400 रुपए नागपुर 10250/10300 रुपए  लातूर 8000/8600 रुपए व अहमदनगर 9400/9600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।   
कर्नाटक   
उत्पादक मंडियों में इस साप्ताह नयी तुवर की आवक में अच्छी बढ़त देखी गयी। आवक का दबाव बढ़ने व मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह केर दौरान कीमतों में 200/500 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 9500/10100 रुपए रायचूर 9802/10469 रुपए यादगीर 9119/10215 रुपए व तालिकोट 9413/10500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।    
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी रहने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 300/500 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट   के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी10300 रुपए जबलपुर 7000/9000 रुपए पिपरिया 9000 रुपए व करेली 7800/8800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट  के असर  व लिवाली कमजोर पड़ने से रायपुर तुवर में इस  साप्ताह 400 रुपए प्रति क्विंटल का  मंदा देखा गया और भाव सप्ताहंत में 10000/10400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर भी चालू साप्ताह के दौरान 200 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 8700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
तुवर दाल 
तुवर की गिरावट का असर व मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 15000/15950 रुपए, कटनी फटका 14450/14650  रुपए, अकोला 15100/15800 रुपए,लातूर फटका 16000/16200 रुपए, गुलबर्गा फटका 14800/15500 रुपए व कानपुर फटका 14400/14800 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी ।